विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2021

दिशा पाटनी ने शेयर की पूल फोटो तो बहन का यूं आया कमेंट

दिशा पाटनी (Disha Patani)ने हाल ही में ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास तस्वीर (Pool Pic) अपने फैंस के साथ साझा की है. जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है.

दिशा पाटनी  ने शेयर की पूल फोटो तो बहन का यूं आया कमेंट
दिशा पटानी (Disha Patani) ने शेयर की फोटो
  • दिशा पाटनी की फोटो की धूम
  • दिशा पाटनी ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीर
  • 'केटीना' फिल्म में आएंगी नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी फिटनेस के लिए खास जानी जाती हैं. उनकी ग्लैमस तस्वीरों और टाइगर के साथ उनकी खास दोस्ती फैंस के दिलों को काफी रास आती है. सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा की है. जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. बता दें कि बुधवार रात से ही दिशा पाटनी (Disha Patani) खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं.

अब दिशा पटानी (Disha Patani Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  स्विमसूट में शानदार तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह दिशा पाटनी की पुरानी फोटो है. इस फोटो पर उनकी बहन खुशबू पाटनी का भी कमेंट आया है. खुशबू पाटनी (Khushboo Patani) ने लिखा है, 'सो नाइस...' यही नहीं, फैन्स भी उनकी इश फोटो की खूब तारीफ कर रहे हैं. 


दिशा पाटनी (Disha Patani) की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह 'एक विलेन रिटर्न्स' और केटीना' में नजर आएंगी. हाल ही में दिशा पाटनी की फिल्म राधे रिलीज हुई थी जिसमें वह सलमान खान के साथ लीड रोल में थीं. दिशा पाटनी को फिल्म में पसंद किया गया था. वैसे दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ से उनकी दोस्ती के लिए भी पहचाना जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Instagram, Disha Patani Pool Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com