Happy Birthday Rekha: 64 साल की हुईं रेखा
मुंबई:
बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था. उनके पिता जैमिनी गणेशन मशहूर तमिल अभिनेता और मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं. बचपन से ही रेखा को फिल्मी माहौल मिला तो उनके लिए फिल्मों में एंट्री करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उन्होंने किशोरावस्था से ही अपने फिल्मी करियर का आगाज कर लिया था. आज रेखा को शोहरत, सफलता और कामयाबी के शिखर पर पहुंचनी वाली माना जाता है, लेकिन इसे पाने के लिए उन्होनें बड़ी मेहनत की है.
Quiz: अमिताभ-रेखा से जुड़ीं ये बातें क्या जानते हैं आप?
1966 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रेखा का फिल्मी दुनिया का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा. रील के साथ उनकी रियल लाइफ में भी कई हादसे आए. विनोद मेहरा, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ उनकी अधूरी प्रेम कहानी का सिलसिला काफी चर्चित रहा. रिलेशनशिप से इतर अगर बात करें तो इसमें कोई संदेह नहीं कि रेखा एक जबरदस्त अभिनेत्री हैं. उन्होंने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
पढ़ें: 'कामसूत्र' में भी काम करने से हिचकी नहीं थीं रेखा
रेखा के जन्मदिन पर हम लाए हैं उनसे जुड़े 5 सवाल, यदि आप खुद को मानते हैं रेखा के सबसे बड़े फैन को दें इन आसान सवालों का जवाब...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rekha