विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2017

गुजरात की जनता से राहुल गांधी ने सीखा कैसे टक्कर देना है पीएम मोदी को, 10 बड़ी बातें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पहली बार बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यह नतीजे बीजेपी के लिए जबरदस्त झटका हैं. उन्होंने कहा, ठीक है हम हार गए, जीत सकते थे.

गुजरात की जनता से राहुल गांधी ने सीखा कैसे टक्कर देना है पीएम मोदी को, 10 बड़ी बातें
Gujarat Election 2017 : राहुल गांधी ने कहा हम जीत सकते थे
नई दिल्ली:
  1. गुजरात ने भाजपा और मोदी जी  को संदेश दिया है कि आपके भीतर का गुस्सा काम नहीं करेगा, प्रेम आपको हरा देगा. गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किये. 
  2. प्रधानमंत्री मोदी  की बात को देश नहीं सुन रहा है. तीन चार महीने पहले जब हम गुजरात गये थे तो कहा गया था कि कांग्रेस भाजपा से नहीं लड़ सकती. तीन चार महीने में हमने ठोस काम किया. सिर्फ मैंने नहीं, एआईसीसी की टीम और गुजरात के लोगों ने भी और आपने नतीजे देखे हैं.
  3. भाजपा को गुजरात में जबरदस्त झटका लगा है. हमारे लिए अच्छा नतीजा है. ठीक है कि हम हार गये. यदि थोड़ा और ठीक करते तो जीत जाते.’’ 
  4. मैं गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश  के लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं. चुनाव जीतने वालों को बधाई देता हूं. 
  5. मुझे गुजरात में पता चला कि मोदीजी का जो मॉडल है, उसे गुजरात के लोग मानते ही नहीं. प्रचार बहुत अच्छा है. मार्केटिंग बहुत अच्छी है पर अंदर से खोखला है. 
  6. हमने जो अभियान चलाया, उसका वह जवाब नहीं दे पाये. विकास की बात कर रहे हैं पर सच्चाई यह है कि वह उसका जवाब नहीं दे पाये. 
  7. आपने देखा होगा कि चुनाव से पहले मोदीजी के पास कहने के लिए कुछ रहा नहीं था. आम तौर पर नेता जाता है और सोचता है कि गुजरात को मैं अपनी बात बताऊं. पर तीन महीने में गुजरात और वहां की जनता ने मुझे काफी सिखाया है. मुख्य बात यही सिखाई कि आपके विपक्ष में जितना भी क्रोध हो, जितना भी धन हो, जितना भी बल हो, उसे आप प्यार से, भाईचारे से टक्कर दे सकते हैं.
  8. यह बात गांधीजी ने बहुत पहले सिखायी थी.  किन्तु यह बात गुजरात में है और बहुत गहरे तक है. आपने गुजरात के चुनाव में जो देखा, यह वही भावना है. गुजरात ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को संदेश दिया है कि यह जो गुस्सा-क्रोध आपमें है, वह आपके काम नहीं आयेगा. इसको प्यार हरा देगा.
  9. विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विकास का चुनाव है। उन्होंने बोला कि जीएसटी पर मोहर है। यह अजीब सी बात है कि चुनाव के दौरान उनके भाषणों में न तो विकास की बात हो रही थी और न जीएसटी की, न नोटबंदी की.
  10. मोदी जी की विश्वसनीयता पर बहुत बड़ा सवाल उठ गया है. उनके लिए यह बहुत मुश्किल होगा. वो जो कह रहे हैं वह देश सुन नहीं रहा है, यह बात गुजरात ने दिखायी है. यह आपको आने वाले समय में बहुत आसानी से दिखेगा. मोदीजी ने भ्रष्टाचार की बात लगातार की. आपने राफेल के मामले में, जय शाह के मामले में एक शब्द भी नहीं बोला.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com