द्रौपदी मुर्मू सोमवार को बतौर राष्ट्रपति लेंगी शपथ
नई दिल्ली:
- 25 जुलाई 2022 को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होगा कार्यक्रम.
- द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह 10.25 मिनट पर लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ.
- द्रौपदी मुर्मू दिल्ली स्थित अपने आवास से सुबह करीब 8.15 बजे निकलेंगी. वो सबसे पहले राजघाट जाएंगी.
- राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद वो सुबह करीब 9.22 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी.
- अगर बारिश नहीं हुई तो मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन के लॉन में सुबह 9.42 बजे द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करेंगे.
- द्रौपदी मुर्मू मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ सुबह 9.50 पर अगवानी कार्यक्रम के बाद संसद भवन के लिए निकलेंगी. इस दौरान उनके साथ राष्ट्रपति का काफिला भी होगा.
- द्रौपदी मुर्मू अपने काफिले के साथ सुबह 10 बजे संसद भवन के गेट नंबर 5 पर पहुंचेंगी.
- संसद भवन पहुंचते ही पीएम मोदी, लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन सेंट्रल हॉल तक उनकी अगवानी करेंगे.
- संसद भवन के सेंट्रल हॉल में द्रौपदी मुर्मू के पहुंचते ही वहां राष्ट्रगान होगा.
- राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ओथ रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर करेंगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Oath Ceremony Of Droupadi Murmu, Droupadi Murmu, President Of India