शैलजा द्विवेदी हत्याकांड के आरोपी निखिल के खून से सने कपड़े बरामद कर लिये गये हैं.
नई दिल्ली:
- आरोपी मेजर निखिल हांडा हांडा दिल्ली के साकेत का रहने वाला है. उसके पिता नेवी में अफसर हैं. इस वक्त निखिल की तैनाती नागालैंड के दीमापुर में है.
- 2 महीने पहले तक मेजर अमित द्विवेदी और उनकी पत्नी शैलजा द्विवेदी भी दीमापुर में थे. मेजर अमित और मेजर निखिल दोनों अच्छे दोस्त थे.
- पुलिस सूत्रों के मुताबिक वहीं निखिल और शैलजा की दोस्ती हुई थी. शैलजा 2017 में मिसिज़ इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. उन्हें मॉडलिंग का भी शौक था.
- एमटेक करने के बाद वह एक यूनिवर्सिर्टी में प्रोफेसर भी रहीं हैं और एक एनजीओ से भी जुड़ी रही हैं.
- शनिवार सुबह करीब 10 बजे मेजर हांडा ने शैलजा को आर्मी के बेस अस्पताल से अपनी कार में बिठाया.
- आरोपी के बारे में कई अहम सुराग शैलजा के पति अमित ने भी दिए थे, क्योंकि उन्हें इस दोस्ती के बारे में पता था.
- पुलिस के मुताबिक शादीशुदा निखिल के अंदर शैलजा के लिए इस कदर दीवानापन था कि वो उसे हद से ज्यादा कॉल करता था.
- वो शैलजा से शादी करने की जिद कर रहा था जब शैलजा ने मना किया तो उसने हत्या कर दी.
- जनवरी से लेकर अब तक करीब 3352 बार आरोपी मेजर हांडा और शैलजा के बीच मोबाइल और मैसेज के जरिए बात हो चुकी थी.
- एक दिन में करीब 10 से 15 बार मेजर हांडा शैलजा को फोन एसएमएस करता था.
- हांडा के तीन और महिलाओं से सम्पर्क थे, जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. हांडा की पत्नी से उसके अच्छे रिश्ते नही थे.
- हांडा ने एक बड़ा चाकू और एक swiss knife अपने साथ रखा हुआ था. पुलिस को swiss नाइफ पर भी खून के निशान मिले है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Cantonment Murder