विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2018

दिल्ली: आरोपी मेजर ने 3352 बार शैलजा को किया फोन और मैसेज, कार से बरामद हुई ये चीजें

दिल्ली में मेजर की पत्नी के हत्या का मामला सुलझ गया है. हैरानी की बात यह है कि हत्या के मामले में एक मेजर को ही गिरफ्तार किया गया है. हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है.

Also Read in
दिल्ली: आरोपी मेजर ने 3352 बार शैलजा को किया फोन और मैसेज, कार से बरामद हुई ये चीजें
दिल्ली के बेहद ही संवेदनशील कैंट इलाके में शैलजा द्विवेदी की शनिवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. (फाइल फोटो)
  • हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है
  • पुलिस ने आरोपी मेजर को मेरठ से किया गिरफ्तार
  • शैलजा की शनिवार को दिल्ली कैंट इलाके में हुई थी हत्या
नई दिल्ली: दिल्ली में मेजर की पत्नी के हत्या का मामला सुलझ गया है. हैरानी की बात यह है कि हत्या के मामले में एक मेजर को ही गिरफ्तार किया गया है. हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है. पुलिस ने हत्या के आरोपी मेजर निखिल हांडा को एक दूसरे मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी के कत्ल के आरोप में मेरठ से गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली कैंट में सेना के अफसर की पत्नी की हत्या, आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर कत्ल करने के बाद मेजर हांडा अपनी होंडा सिटी कार से दिल्ली और एनसीआर में घूमता रहा और बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहा, लेकिन आखिरकार रविवार दोपहर मेरठ कैंट इलाके से पकड़ लिया गया. पुलिस के मुताबिक हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई थी. पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि हांडा की गाड़ी में कई चाकू मिले हैं, जिससे ये साफ है कि इसने हत्या की प्लानिंग पहले ही कर ली थी. 
 
shailza dwivedi
शैलजा 2017 में मिसिज़ इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं.

मेजर हांडा दिल्ली के साकेत का रहने वाला है. उसके पिता नेवी में अफसर हैं. इस वक्त निखिल की तैनाती नागालैंड के दीमापुर में है. 2 महीने पहले तक मेजर अमित द्विवेदी और उनकी पत्नी शैलजा द्विवेदी भी दीमापुर में थे. मेजर अमित और मेजर निखिल दोनों अच्छे दोस्त थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वहीं निखिल और शैलजा की दोस्ती हुई थी. शैलजा 2017 में मिसिज़ इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. उन्हें मॉडलिंग का भी शौक था. एमटेक करने के बाद वह एक यूनिवर्सिर्टी में प्रोफेसर भी रहीं हैं और एक एनजीओ से भी जुड़ी रही हैं. सूत्रों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10 बजे मेजर हांडा ने शैलजा को आर्मी के बेस अस्पताल से अपनी कार में बिठाया. 
 
nikhil handa
आरोपी मेजर निखिल हांडा (लाल टी शर्ट में  बीच में)गिरफ़्तारी के बाद.

शैलजा फिजियोथेरेपी कराने आईं थी, जबकि निखिल बेस अस्पताल में भर्ती अपने बेटे को देखने आया था. उसके बाद कार में शैलजा से उसका झगड़ा हुआ और फिर निखिल ने दिल्ली कैंट इलाके के बरार स्कॉयर में शैलजा का गला काट दिया. शैलजा पर गाड़ी भी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया. इसके बाद वह वापस बेस अस्पताल अपने बेटे को देखने गया. फिर साकेत में अपने घर गया और कपड़े बदले. उसके बाद उसी कार से रात भर दिल्ली घूमता रहा और सुबह मेरठ कैंट पहुंच गया. इस दौरान उसका मोबाइल बीच बीच में चालू रहा और वो पकड़ा गया. आरोपी के बारे में कई अहम सुराग शैलजा के पति अमित ने भी दिए थे, क्योंकि उन्हें इस दोस्ती के बारे में पता था.
 
बेस अस्पताल में भी शैलजा के साथ निखिल ही आखिरी बार देखा गया था. पुलिस के मुताबिक शादीशुदा निखिल के अंदर शैलजा के लिए इस कदर दीवानापन था कि वो उसे हद से ज्यादा कॉल करता था. वो 2 जून को दीमापुर से छुट्टी लेकर दिल्ली आया और माइग्रेन का इलाज कराने के बहाने बेस अस्पताल जाने लगा, क्योंकि वहां शैलजा पैर की फिजियोथेरेपी कराने आती थी. उसने अपने बेटे को भी इलाज़ के लिए बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया. वो शैलजा से शादी करने की जिद कर रहा था जब शैलजा ने मना किया तो उसने हत्या कर दी.

VIDEO : दिल्ली केंट में सेना के अफसर की पत्नी की हत्या, आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार


पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि  निखिल शैलजा को लगातार कॉल करता था. उससे शादी करना चाह रहा था, लेकिन शैलजा तैयार नहीं थी इसलिए उसने हत्या कर दी.  सूत्रों के मुताबिक जनवरी से लेकर अब तक करीब 3352 बार आरोपी मेजर हांडा और शैलजा के बीच मोबाइल और मैसेज के जरिए बात हो चुकी है. एक दिन में करीब 10 से 15 बार मेजर हांडा शैलजा को फोन एसएमएस करता था.  हांडा के तीन और महिलाओं से सम्पर्क थे, जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. हांडा की पत्नी से उसके अच्छे रिश्ते नही थे. हांडा ने एक बड़ा चाकू और एक  swiss knife अपने साथ रखा हुआ था.पुलिस को swiss नाइफ पर भी खुन के निशान मिले है.

बता दें कि शनिवार को पश्चिम दिल्ली के कैंट मेट्रो स्टेशन के पास दिनदहाड़े मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. महिला के कपड़े बुरी तरह से फटे हुए थे. जांच में पता चला कि हत्या के बाद शव पर गाड़ी भी चढ़ाई गई थी. शाम के समय घटना से अनजान महिला के पति मेजर अमित द्विवेदी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे. उन्होंने मृतका की पहचान पत्नी शैलजा द्विवेदी (32) के रूप में की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Cantonment Murder, Major Nikhil Handa, Shailza Dwivedi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com