विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2023

2023 में इन 11 शुभ मुहूर्त में आप नवंबर और दिसंबर में कर सकते हैं शादी, जानें इन 2 महीनों में कितने हैं लग्न

Wedding Dates 2023: साल 2023 खत्म होने को है. इन दो महीनों में कुल 11 लग्न हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से लग्न हैं सबसे शुभ.

2023 में इन 11 शुभ मुहूर्त में आप नवंबर और दिसंबर में कर सकते हैं शादी, जानें इन 2 महीनों में कितने हैं लग्न
Marriage Dates in 2023: नवंबर और दिसंबर के महीने में हैं कुल इतने लग्न.

Wedding Dates in November & December: किसी भी शादी में, खासतौर से हिन्दू धर्म में विवाह की तारीख (Wedding Date) तय करते समय लोग विशेष रुप से शुभ मुहूर्त जरूर देखते हैं. शुभ दिन पर और शुभ मुहूर्त में हुए विवाह का जोड़े पर पॉजेटिव (Positive) प्रभाव पड़ता है. पूरे साल में मई-जून-जुलाई और नवंबर-दिसंबर के समय ही सबसे ज्यादा लग्न मुहूर्त होते हैं और इन्हें ही शुभ माना जाता है. 2023 खत्म होने में बस कुछ ही दिन और बच रहे हैं. ऐसे में अगर आप शादी के लिए किसी शुभ तिथि की तलाश कर रहें थे तो जरा ठहरिए, यहां हम आपको नवंबर-दिसंबर 2023 के कुछ लग्न तिथि के बारे में बताने जा रहे हैं.

अंतिम 2 महीनों में हैं इतने शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat in last two months of 2023)

ज्योतिष की माने तो 2023 में नवंबर और दिसंबर महीने में कुल 11 शुभ विवाह लग्न बन रहे हैं. 23 नवंबर से शादी-विवाह के लग्न शुरू होंगे और 15 दिसंबर को अंतिम लग्न के साथ खत्म होंगे. नवंबर 2023 में 3 शुभ दिन हैं, जबकि दिसंबर 2023 में 8 लग्न हैं. इसके बाद लोगों को अगले वर्ष तक का इंतजार करना पड़ सकता है. बता दें कि 30 जून से चातुर्मास लगने के कारण सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लगा हुआ था.

नवंबर और दिसंबर 2023 शुभ विवाह मुहूर्त

नवंबर 2023 में विवाह की तिथियां (November 2023 Shadi Dates) 

24 नवंबर 2023
27 नवंबर 2023
29 नवंबर 2023

Latest and Breaking News on NDTV
दिसंबर 2023 में विवाह की तिथियां (December 2023 Shadi Dates)

3 दिसंबर 2023
4 दिसंबर 2023
7 दिसंबर 2023 
8 दिसंबर 2023
10 दिसंबर 2023
13 दिसंबर 2023
14 दिसंबर 2023
15 दिसंबर 2023

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com