Vinayaka Chaturthi 2022 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi and Aarti: भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है. यही वजह है कि किसी भी शुभ कार्य में सबसे पहले इनकी पूजा की जाती है. इसके अलावा हर महीने की चतुर्थी तिथि इनकी पूजा-अर्चना के लिए खास होती है. शास्त्रों के अनुसार, शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहा जाता है. इस दिन विधि-पूर्वक गणपति की पूजा करने से जीवन बाधाओं के मुक्त रहता है. हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष यानी अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 27 नवंबर, रविवार को पड़ रही है. ऐसे में जानते हैं कि मार्गशीर्ष यानी अगहन मास की विनायक चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा और इसके लिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है.
अगहन विनायक चतुर्थी 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त | Vinayaka Chaturthi 2022 Date, Shubh Muhurat
मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी तिथि आरंभ- 26 नबंबर, 2022 शाम 7 बजकर 28 मिनट
मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी तिथि समाप्त - 27 नवंबर 2022, शाम 04 बजकर 25 मिनट पर
अगहन विनायक चतुर्थी व्रत तिथि- 27 नवंबर 2022, रविवार
विनायक चतुर्थी 2022 पूजा मुहूर्त | Vinayaka Chaturthi 2022 puja Muhurat
हिंदू पंचांग के अनुसार जो लोग 27 नवंबर को विनायक चतुर्थी का व्रत रखेंगे वे सुबह 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 1 बजकर 12 मिनट के बीच पूजन कर सकते हैं. इस शुभ मुहूर्त में गणपति की पूजा करना शुभ और मंगलकारी साबित होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
विनायक चतुर्थी पूजा विधि | Vinayaka Chaturthi Puja vidhi
जो लोग विनायक चतुर्थी का व्रत रखते हैं वे इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-शौच आदि कर्म से निवृत हो जाएं. इसके बाद स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करके सबसे पहले उगते हुए भगवान भास्कर को जल अर्पित करें. इस दिन भगवान सूर्य को जल देने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना उत्तम रहता है. विनायक चतुर्थी के दिन मंदिर में भगवान गणेश के निमित्त एक जटा वाला नारियल जरूर लेकर जाएं. इसके साथ ही गणपति को अर्पित करने के लिए मोदक भी ले जाएं. भगवान गणपति को दूर्वा और गुलाब से पुष्प अर्पित करें और ओम् गं गंणपतये नमः का कम से कम 108 बार जाप करें. भगवान को धूप, दीप भी अर्पित करें. पूजन के अंत में आरती जरूर करें.
गणेश जी की आरती | Ganesh Ji Ki Aarti
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं