विज्ञापन

सपने में खुद को गिरते हुए देखने का क्या मतलब है? एस्ट्रोलॉजर प्रकाश झा ने बताया

एस्ट्रोलॉजर प्रकाश झा ने सपने में खुद को गिरते हुए देखने का मतलब बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

सपने में खुद को गिरते हुए देखने का क्या मतलब है? एस्ट्रोलॉजर प्रकाश झा ने बताया
सपने में गिरने का मतलब
(Photo Credit: Freepik)

कई बार रात में सोते समय हमें ऐसे सपने आते हैं, जिन्हें देखकर हम अचानक डर जाते हैं. इन्हीं सपनों में से एक है खुद को किसी ऊंची जगह से गिरते हुए देखना. कई बार गहरी नींद में सोते हुए ऐसा लगता है कि हम किसी बहुत ऊंची जगह से गिर रहे हैं. ऐसे में झटके से नींद खुल जाती है. इसी को लेकर एस्ट्रोलॉजर प्रकाश झा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने सपने में खुद को गिरते हुए देखने का मतलब बताया है. आइए जानते हैं इस तरह का सपना किस ओर इशारा करता है- 

सपने में खुद को गिरते हुए देखना क्या बताता है?

एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, सपने हमारे जीवन से जुड़ी कई चीजों की ओर इशारा करते है. अगर किसी व्यक्ति को सपने में बार-बार खुद को गिरते हुए देखने का अनुभव होता है, तो उसे अपनी जिंदगी में चल रही परिस्थितियों पर ध्यान देना चाहिए. एस्ट्रोलॉजर प्रकाश झा के मुताबिक, ऐसा सपना इस बात की ओर इशारा हो सकता है कि व्यक्ति असल जिंदगी में किसी स्थिति पर अपना कंट्रोल खो रहा है.

प्रकाश झा बताते हैं, सपने में गिरने का मतलब यह नहीं है कि जीवन में कुछ बुरा होने वाला है. बल्कि कई बार जीवन में ऐसी कंडीशन आती है, जब हमें लगता है कि सब कुछ हमारे हाथ से निकल रहा है. नौकरी, परिवार, रिश्ते या भविष्य को लेकर मन में डर बना रहता है. ऐसे में तनाव और चिंता का असर हमारे सपनों पर भी पड़ सकता है.

सपने में गिरते-गिरते अचानक उड़ने लगें तो इसका क्या मतलब है?

इसे लेकर एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, अगर आप सपने में गिरते-गिरते अचानक उड़ने लगते हैं या उठने की कोशिश करते हैं, तो ये ओवरथिंकिंग से जुड़ा हो सकता है. यानी आपका शरीर आपसे कुछ कहने की कोशिश कर रहा है. 

बार-बार ऐसा सपना आए तो क्या करें?

अगर आपको बार-बार खुद को गिरते हुए देखने का सपना आता है, तो अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें. सोने से पहले तनाव कम करने की कोशिश करें और पर्याप्त नींद लें. अगर किसी बात को लेकर चिंता है, तो अपने परिवार के सदस्यों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें. ऐसे सपने आना किसी बुरी चीज की ओर इशारा नहीं होता है, बस इस स्थिति में आपको थोड़ा संभलने की जरूरत है. जब तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और आपका शरीर उसे सहन नहीं कर पाता है, तब इस तरह के सपने आते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- पूजा करते समय जम्हाई आना शुभ होता या अशुभ? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया पूजा करते हुए उबासी आने का मतलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com