Every part of Lord Ganesha's body gives a special sign: इस समय भगवान गणेश हम सबके बीच 10 दिनों के लिए आए हुए हैं और गणेश उत्सव का पावन त्योहार मनाया जा रहा है. घरों में और पंडालों में गणपति जी (Ganpatiji) की प्रतिमा विराजित की गई है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि गणेश जी का आकार (Ganesha's body) अन्य देवी देवताओं से अलग क्यों होता है और क्या इसके पीछे कोई कारण या महत्व है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गणेश जी का हर अंग हमें क्या संकेत और शिक्षा देता हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गणेश जी के हर अंग का है विशेष महत्व
गणेश जी का बड़ा सिर हमें ये संकेत और शिक्षा देता है कि हमेशा हमें बड़ा सोचना चाहिए और बुद्धि का विकास करना चाहिए.
गणपति जी की छोटी-छोटी आंखें ये सिखाती है कि हमें हमारा ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
गणपति बप्पा का दाहिना हाथ जिसे वो सीधा भक्तों को दिखाते हैं वो उनका आशीर्वाद देना प्रदर्शित करता है.
गणेश जी की सूंड यह शिक्षा देती है कि जो भी बुराई या अच्छाई हो उसे एक्सेप्ट किया जाए.
गणपति जी के बड़े-बड़े कान हमें ये संकेत देते हैं कि हमें ज्यादा बोलने की जगह ज्यादा सुनना चाहिए.
वहीं, गणपति जी का छोटा सा मुख हमें ये शिक्षा देता है कि हमें कम और थोड़ा बोलना चाहिए.
गणपति जी का एक दांत हमें यह शिक्षा देता है कि हमें बुराइयों को तोड़ देना चाहिए और अच्छाई को स्वीकार करना चाहिए.
घर पर कैसी गणपति बप्पा की मूर्ति रखें
जब घर में गणपति जी विराजित करने की बात आती है तो सिंदूरी रंग के गणेश जी आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक होते हैं. वहीं, चांदी के गणेश जी की प्रतिमा प्रसिद्धि और सफलता लाती है. घर पर आमतौर पर सबसे अच्छी मूर्ति पीतल की मानी जाती है, क्योंकि ये अपार सफलता और समृद्धि का प्रतीक होती है. आप गणेश जी की बैठी हुई मूर्ति घर पर ला सकते हैं. इस प्रतिमा को घर के ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है, लेकिन खड़े हुए गणपति जी की प्रतिमा घर पर नहीं लानी चाहिए.
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष पर किस दिन पड़ रहा है कौन सा श्राद्ध?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं