Libra Tarot Card Horoscope 26 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: घर में उत्सव या पारिवारिक कार्यक्रम हो सकता है. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ समय बिताने से अपनापन बढ़ेगा. बच्चों की रचनात्मक और कल्पनाशीलता को देखकर उत्साहित होंगे. उनकी छोटी-छोटी गतिविधियों को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित कर सकते हैं. मित्रों के साथ किसी अच्छी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं. आस-पड़ोस के लोगों के साथ संबंध बेहतर बनाएं. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने की जगह कुछ बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है. घर का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
पब्लिक रिलेशन, सेल्स और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगो को सराहना प्राप्त हो सकती है.अपने कार्यों में बदलाव लाकर अच्छी सफलता प्राप्त करने का प्रयास करेंगे. समय से पहले कार्य को पूरा कर उच्च अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है. व्यवसाय में साझेदारी करने के विचार पर परिजनों से बातचीत कर सकते हैं. किसी पुरानी योजना को लेकर मित्रों के साथ विचार कर सकते हैं.पारिवारिक व्यवसाय में बदलाव लाकर व्यवसाय को पुनः शुरू करने पर विचार करेंगे.किसी सामाजिक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा.
स्वास्थ्य/Health
वक्त-बेवक्त के खान-पान से पेट फूलना और भारीपन की शिकायत हो सकती है. ज्यादा भारी भोजन से बचे. और भोजन के बाद नियमित सैर करने की आदत डालें.
आर्थिक स्थिति/Finance
पारिवारिक संपत्ति से प्राप्त हिस्से को व्यवसाय एक संपत्ति में बदलने की तैयारी कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
घर के छोटे-बड़े सभी सदस्यों को उनकी क्षमता के अनुसार पारिवारिक जिम्मेदारियां बांट सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं