देशभर में महापर्व छठ बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी आज शुक्रवार से हो गई है और इसका समापन सप्तमी तिथि पर होता है. चार दिनों तक चलने वाले महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित होता है. बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में छठ पूजा का विशेष महत्व है.
इस पर्व में महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के साथ कठिन व्रत रखते हैं. छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है. चलिए आपको बताते हैं छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है?
डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है?
हिंदू धर्म में सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता माना गया है. सूर्य से ही पृथ्वी पर प्रकाश, गर्मी और ऊर्जा मिलती है. पेड़-पौधों से लेकर इंसानों और दूसरे जीवों तक, सभी का जीवन सूर्य पर निर्भर करता है. यही वजह है कि प्राचीन समय से ही सूर्य की उपासना करने की परंपरा चली आ रही है. छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना इसी कृतज्ञता और सम्मान की भावना को दर्शाता है.
संध्या अर्घ्य का धार्मिक महत्व
छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना कृतज्ञता और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है. सूर्य देव को जीवन, प्रकाश और एनर्जी का आधार मानकर उनकी उपासना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संध्या अर्घ्य में सूर्य देव के साथ सांध्यकाल की अधिष्ठात्री देवी प्रत्यूषा की भी उपासना की जाती है. छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगले दिन उगते सूर्य की आराधना की जाती है. इस तरह सूर्य के अस्त और उदय, दोनों अवस्थाओं की पूजा की जाती है.
यह भी पढ़ें:- बिना तले ठेकुआ कैसे बनाएं? एयर फ्रायर में ठेकुआ बनाने का ये है सही तरीका
यह भी पढ़ें:- छठ पर 10 तरह की सब्जी को मिलाकर बनती है ये सब्जी, यहां पढ़ें रेसिपी
यह भी पढ़ें:- छठ पूजा पर निर्जला व्रत से पहले जान लें ये हेल्थ टिप्स, 36 घंटे रहेंगे फिट और एनर्जेटिक
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं