विज्ञापन

Aaj ka Rashifal 14 November 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

आज कई राशियों को खुशखबरी, आर्थिक लाभ और कई तरह का फायदा मिल सकता है. वहीं, कुछ राशियों को सावधान रहने की भी जरूरत होगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 14 November 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल
आज का राशिफल 14 नवंबर 2026
Photo Credit: NDTV

Aaj Ka Rashifal 14 November 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए खुशखबरी, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को अपने व्यवहार, खर्चों और रिश्तों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का आज का राशिफल, शुभ रंग, शुभ अंक और उपाय.

1. मेष राशि

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लंबे समय से मन में चल रही चिंताएं दूर होंगी और अधूरे कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है.

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 16
उपाय: कन्याओं और महिलाओं का सम्मान करें.

2. वृषभ राशि

आज आलस्य छोड़कर कामों पर ध्यान देने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. घर की रंगाई-पुताई या सजावट से जुड़े काम शुरू हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 40
उपाय: काला नमक, काली मिर्च, अदरक और नीम का सेवन या उपयोग बढ़ाएं.

3. मिथुन राशि

नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है. जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत से समाप्त होगी. वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर अपने काम से मतलब रखना बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन में सम्मान और समझदारी बनाए रखें.

शुभ रंग: मेरून
शुभ अंक: 15
उपाय: कार्यस्थल जाने से पहले माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं.

4. कर्क राशि

दान-पुण्य और समाजसेवा के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पुराने लेन-देन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा और वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ सकता है.

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 22
उपाय: बहते जल में कच्ची हल्दी प्रवाहित करें.

5. सिंह राशि

आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें. किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं. आर्थिक मामलों में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी. जीवनसाथी के साथ गलतफहमी से बचने की कोशिश करें.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
उपाय: पशु-पक्षियों के प्रति दयाभाव रखें और शाकाहारी जीवनशैली अपनाने का प्रयास करें.

6. कन्या राशि

एक के बाद एक अच्छी खबर मिल सकती है. व्यवसाय में किया गया परिवर्तन लाभदायक रहेगा. अटका हुआ धन मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है और विवाह की चर्चा भी हो सकती है.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
उपाय: हनुमान चालीसा और संकटमोचन अष्टक का पाठ करें.

यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2026: कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

7. तुला राशि

आज सतर्कता और सावधानी से काम लेने की आवश्यकता है. बिना मांगे सलाह देने से बचें. यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें. भाई-बहनों की मदद से आर्थिक समस्या दूर हो सकती है. कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर दूध, दही या छाछ से अभिषेक करें.

8. वृश्चिक राशि

आज तरक्की के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. परिवार के बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा. आर्थिक लाभ के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं. हालांकि वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव हो सकता है.

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
उपाय: रात को दूध से भरा पात्र सिरहाने रखकर सुबह किसी पेड़ की जड़ में अर्पित करें.

9. धनु राशि

सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक योजनाओं पर जीवनसाथी के साथ चर्चा फायदेमंद रहेगी. करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं.

रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 21
उपाय: केसर से बनी मिठाइयों का दान करें.

10. मकर राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा. शेयर बाजार और साझेदारी के कार्यों में फायदा मिल सकता है. हालांकि किसी के कहने पर निवेश करने से बचें. प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 34
उपाय: संतों और ऋषियों के प्रति सम्मान का भाव रखें.

11. कुंभ राशि

ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. राजनीति या सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है. व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन आर्थिक मामलों में नए अवसर मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ समय की कमी तनाव का कारण बन सकती है.

शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 9
उपाय: दूध और दही का सेवन बढ़ाएं.

12. मीन राशि

दिन मौज-मस्ती और खुशियों से भरा रहेगा. पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर बनेंगे. प्रेम जीवन में रोमांस और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. यात्रा और शिक्षा से जुड़े कार्य लाभदायक रहेंगे.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
उपाय: नहाने के पानी में लाल चंदन मिलाकर स्नान करें.

यह भी पढ़ें: 14 नवंबर का पंचांग: आज भूलकर भी न करें इस दिशा में यात्रा, जानें शनिवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com