Virgo Tarot Card Horoscope 22 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: नासमझ लोगों को समझने का प्रयास न करें. इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. पारिवारिक मामलों में कई बातों को नजर अंदाज करना भविष्य में बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है. संतान के करियर को बेहतर बनाने के लिए सही शिक्षा संस्थान का चयन कर सकते हैं. बच्चों के व्यवहार में नकारात्मकता को न बढ़ने दें. पारिवारिक मामलों या संपत्ति के मामलों में बच्चों को शामिल न करें. व्यर्थ के तनाव से परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों को दूर रखें.
व्यवसायिक/ Professional:- नए कार्य के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में नई तकनीकों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त करेंगे. समय-समय पर अपनी कौशलता को अपडेट करते रहें. विचारों में सकारात्मक लाएं. सहयोगियों के साथ रिश्ते सामान्य बनाए रखें. किसी की गलत बात पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया ना दें. समय आने पर दिया गया जवाब सामने वाले को नि:शब्द कर सकता है. वाचलता पर नियंत्रण रखें. किसी भी गोपनीय जानकारी को साझा ना करें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्वास्थ्य/Health:- शारीरिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए ज्यादा केमिकल युक्त पदार्थ का उपयोग न करें. योगा, व्यायाम और पौष्टिक भोजन से शरीर को आंतरिक रूप से स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी शेयर्स में लगाया गया धन अभी लाभदायक स्थिति में नजर नहीं आ रहा है. इस समय धैर्य और संयम बनाए रखें. जल्दबाजी ज्यादा नुकसान पहुंचा देगी.
रिश्ते/Relationship:- संतान की ब्लैकमेलिंग से बचकर रहे.दिखावे के कारण आर्थिक स्थिति को नुकसान ना पहुंचाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं