Gemini Tarot Card Horoscope 20 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: विपरीत परिस्थितियों के चलते काम से मन हट सकता है.इस स्थिति में आर्थिक परेशानी महसूस करेंगे.जिसके चलते मन में तनाव बढ़ेगा.इस समय संभाल कर रहने की आवश्यकता है.अपने निजी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें.किसी भी कार्य को अगले दिन के लिए टालना,आपके कार्य को असफल बना सकता है. संतान के कार्यों में प्रति प्रगति देखकर मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे. किसी नए कार्य के रूपरेखा बनाते समय परिवार की बुजुर्ग महिला का सहयोग ले सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional: वर्तमान कार्यस्थल पर बढ़ती राजनीति और पक्षपातपूर्ण वातावरण के कारण नौकरी में बदलाव की कोशिश कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं. इन जिम्मेदारियों को अकेले पूरा करने का प्रयास न करें.एक अच्छी टीम बनाकर जिम्मेदारियों को सभी सहयोगियों के साथ बांटकर पूरा करने का प्रयास करेंगे. जिम्मेदारियां लेने का सामर्थ्य ना होने पर मना करने की कोशिश जरूर करें. किसी नए कर्मचारी के बदतमीजी पूर्ण व्यवहार के कारण उच्च अधिकारी से इसकी शिकायत कर सकते हैं. इस समय कर्मचारी आपके कार्यों में रुकावट डालने का प्रयास कर सकता है. स्थिति को संभालने की कोशिश नई परेशानी खड़ी कर सकती है.
स्वास्थ्य/Health: किसी जहरीले कीड़े के काटने से तो अच्छा मैं छोटी-छोटी फुंसियां हो सकती है.इस समय घरेलू उपचार से समाधान करने की जगह चिकित्सक की सलाह जरूर ले.
आर्थिक स्थिति/Finance: किसी मित्र की खास दिन के लिए कीमती उपहार ले सकते है. आर्थिक स्थिति में स्थिरता आने से राहत मिलेगी.
रिश्ते/Relationship: दूर के रिश्तेदार की बातों से परेशान हो सकते हैं. सामने वाला किसी छुपे हुए राज को सबके सामने ला सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं