विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: आज अतीत की कोई याद हो सकती है ताजा, किसी खास व्यक्ति से हो सकती है मुलाकात

Gemini Tarot Card Horoscope 16 October: ऊर्जा वास्तविकता में लोगों और परिस्थितियों को समझने का प्रयास, आवश्यक सभी दस्तावेज और फाइलों को व्यवस्थित और पृथक रखने की कोशिश और परिवार में सदस्यों के बीच बातों के गलत मतलब के चलते गलतफहमियों से बचने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: आज अतीत की कोई याद हो सकती है ताजा, किसी खास व्यक्ति से हो सकती है मुलाकात
Gemini Tarot Card Horoscope 16 October
ndtv

Gemini Tarot Card Horoscope 16 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: कल्पनाओं से बाहर निकाल कर वास्तविकता पर ध्यान दें. जीवन में आने वाली परिस्थितियों आपकी सोच से विपरीत हो सकती हैं. उनका सामना करने के लिए आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाए रखें. छोटी-छोटी बातों को लेकर गलत मतलब ना निकले. दूसरों में कमियां ढूंढने का प्रयास न करें. यदि किसी चीज को समझने में मुश्किल हो रही है तो जल्दबाजी करने की जगह आराम से उस परेशानी का हल निकालने का प्रयास करें. अपने सामने आने वाली परेशानियों को स्वयं हल करने की कोशिश करें. इससे आगे बढ़ाने और परेशानियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी.

व्यवसायिक/ Professional

किसी भी पुराने योजना में हुई गलती का असर नई योजना पर ना पड़ने दे. एक योजना के कागजों को दूसरी योजना से संबंधित कागजों से मिलने से बचाएं. क्रमबद्ध व्यवस्थित तरीके से फाइलों और रिकॉर्ड्स को रखें. इस कार्य से उच्च अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो अतीत की किसी याद को ताजा कर दे. भावुकता में आकर किसी के साथ ऐसी कोई बात साझा न करें, जो आगे चलकर परेशानी बन जाएं.

स्वास्थ्य/Health

छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं पर बिना सलाह के दवाओं का सेवन न करें. कुछ समस्याएं घरेलू उपचारों द्वारा ठीक की जा सकती है.

आर्थिक स्थिति/Finance

परिवार के आर्थिक हित का ध्यान रखें. किसी वाहन को खरीदने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. 

रिश्ते/Relationship

मित्रों के साथ घूमने की योजना बन सकती है. प्रिय को भी साथ ले सकते है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Tarot Card, Gemini Tarot Card Horoscope, Gemini Tarot Card Horoscope Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com