Sagittarius Tarot Card Horoscope 16 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal:- अपनी झूठ बोलने की आदत में परिवर्तन लाएं. छोटी-छोटी बातों पर व्यर्थ की बहाने बाजी से बचें. इससे आपकी छवि लोगों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. गलत नीयत और लालच के चलते किसी करीबी व्यक्ति का पैसा हड़प सकते हैं, जिसके चलते परिवार के सदस्यों से विवाद हो सकता है. अपनी गलत संगति और अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करें. परिवार के सदस्यों से अपने व्यवहार की माफी मांग सकते हैं. इस स्थिति में अपनी गलत आदतों पर काबू करें और व्यवहार और व्यक्तित्व में सुधार लाएं.
व्यवसायिक/ Professional:- गैर जिम्मेदाराना तरीके से कार्य पूरा करने के चलते उच्च अधिकारी से विवाद हो सकता हैं. कार्यों में हो रही लगातार गलतियां और कमियों के कारण स्थानांतरण की स्थिति बन सकती है. इस समय अपने गलत व्यवहार और गैर जिम्मेदाराना तरीके से किए गए कार्यों को लेकर अधिकारी से माफी मांग सकते हैं. भविष्य में इस गलती को न दोहराने के बाद उच्च अधिकारियों से कर सकते हैं. यह समय बदलाव का है, अपनी नकारात्मक आदतों में बदलाव लाएं.
स्वास्थ्य/Health:- अपने खान-पान को संतुलित और पौष्टिक बनाएं. बाहर के खानपान से परहेज रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. बाहरी व्यक्ति से आर्थिक स्थिति के बारे में बात न करें.
रिश्ते/Relationship:- परिवार में आए नए सदस्य की परेशानियों को समझने का प्रयास करें. उसे अपने साथ तालमेल बैठाने का समय दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं