Scorpio Tarot Card Horoscope 16 October 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal:- परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने से परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है. इस स्थिति में परिजनों के सामने अपनी बात दृढ़ता से रखने का प्रयास करें. घर के वरिष्ठ लोगों को समझाने का प्रयास कर सकते हैं. किसी अप्रत्याशित बदलाव के चलते घर की व्यवस्था और नियमों में संशोधन किया जा सकता है. परिवार की आर्थिक मामलों में किसी सदस्य की मनमानी के चलते गलत धन निवेश में राशि फंस सकती है.
व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय में किसी आवश्यक दस्तावेज के न मिलने से परेशान हो सकते हैं. इस समय सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से संभाल कर रखना की आवश्यकता है. नए अनुबंध में दी गई शर्तों पर सख्त रुख अपनाना पड़ सकता है. अपनी व्यवस्था की समय-समय पर जांच करते रहें. जरा सी भी कमी या गलती नजर आने पर उसे सुधारने की कोशिश की जा सकती है. किसी फैसले पर अपनी निजी पसंद की बजाय तथ्यों और प्रमाणों को प्राथमिकता दें. फैसले की स्पष्टता सबको नजर आएगी.
स्वास्थ्य/Health:- लंबे समय तक एक ही मुद्रा में ना बैठे. बीच-बीच में बैठने की मुद्रा में परिवर्तन करते रहने से पीठ और गर्दन की तकलीफ से बचा जा सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक मामलों में परिवार के सभी सदस्यों की राय अवश्य शामिल करें. परिवार की आर्थिक हित को ध्यान रखते हुए नई योजना में धन निवेश कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- साथी के साथ बातचीत करते समय किसी भी बात को छुपाए नहीं. स्पष्ट बात रिश्ते को और बेहतर करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं