Virgo Tarot Card Horoscope 16 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: किसी करीबी संबंधी को लेकर परिजनों के बीच विवाद का माहौल रह सकता है. सामने वाले कि गलत आदतों के चलते समाज में मान-सम्मान कम होने की स्थिति बनती नजर आ रही है. इस समय कुछ आवश्यक मुद्दों पर परिजनों के बीच चर्चा हो सकती है. आपसी सहमति से सही निर्णय लें. बाद में किसी सदस्य के विपरीत जाने की कोशिश निर्णय को प्रभावित कर सकती है. विवाह के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के परिवार से प्रस्ताव आने से उसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं. सामने वाले से संबंधित जानकारियां आगे के लिए सजग रखेंगी.
व्यवसायिक/Professional
नए कार्य या अवसर को लेकर तैयारियां पूरी करें. जल्दबाजी में कार्यों को गलत साधनों से पूरा करना भविष्य के लिए हानिकारक हो सकता है. गैर कानूनी कार्यों से धन कमाने की सोच से दूर रहें. दूसरे से अपनी तुलना ना करें. ईमानदारी और समझदारी से कमाए गए धन से परिवारिक और व्यवसायिक जीवन में तरक्की होगी और शांति बनी रहेगी.
स्वास्थ्य/Health
सेहत सामान्य रहेगी. मौसम में आ रहे परिवर्तन के चलते खान-पान में बदलाव कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/ Finance
व्यवसाय विस्तार में धन निवेश के लिए पिता से बातचीत करेंगे. बड़ी धन राशि को निवेशित करने की जगह छोटे-छोटे भागों में धन निवेश करना बेहतर रहेगा.
रिश्ते/Relationship
प्रिय के साथ विवाद का असर परिवार पर ना पड़ने दे. अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं