Libra Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: मन में किसी बात को लेकर आशंका हो सकती हैं. पूर्व के किसी गलत प्रेम संबंध के कारण तनाव बढ़ सकता है. परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अपनी परेशानी को साझा करेंगे. पुरानी गलतियों से सबक ले. बार-बार उन्हें गलतियों का दोहराव आपकी समझदारी पर प्रश्न चिन्ह लगा सकता है. जीवन में बुरे कार्यों से दूर रहे. किसी की बातों में आकर किसी के खिलाफ गलत प्रतिक्रिया न दें. यदि कोई कार्य आपकी क्षमता बाहर है, तो उसे करने का प्रयास न करें.
व्यवसायिक/ Professional
अपने व्यावसायिक जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए आवश्यक बदलाव कर सकते हैं.कुछ पुराने कार्यों का अवलोकन कर पूर्व में हुई गलतियों को समझने का प्रयास करेंगे.संभव है, किसी के नए कार्य के रूपरेखा उस पुराने कार्य के समान ही हो. ऐसी स्थिति में गलतियों के दोहराव से बचने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ रिश्ते बेहतर बनाए रखें. समय-समय पर उनसे सही मार्गदर्शन देकर अपने कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्ति की कोशिश कर सकते हैं. सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ व्यवहार बेहतर बनाएं. अपने पद का दुरुपयोग ना करें.
स्वास्थ्य/Health
बहुत अधिक समय तक बैठकर या खड़े होकर कार्य न करें. बीच-बीच में अपनी स्थिति बदलते रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक स्थिति की जानकारी ज्यादा लोगों को देने से परेशानी हो सकती है. जरूरत पड़ने पर सामने वाला आपको भावुक कर आर्थिक मदद ले सकता है.
रिश्ते/Relationship
यदि कोई आपके आत्मसम्मान को बार-बार ठेस पहुंचा रहा है. तो उस व्यक्ति से दूर रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं