Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण कहां-कहां दिखेगा, यहां जानिए ग्रहण का सही समय और सूतक काल की अवधि

Surya Grahan 2022 All About: सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को यानी आज लगने जा रहा है. आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा और इसका सूतक काल कब तक है.

Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण कहां-कहां दिखेगा, यहां जानिए ग्रहण का सही समय और सूतक काल की अवधि

Solar Eclipse 2022 Time: भारत के इन शहरों में दिखेगा सूर्य ग्रहण.

Surya Grahan 2022 All About: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा जिसे भारत के अलग-अलग हिस्सों में देखा जा सकेगा. सूर्य ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजकर 29 मिनट से होगी. वहीं इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति सूर्यास्त के साथ होगी. सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा आंशिक या पूर्ण रूप से ढक लेता है. हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ इत्यादि नहीं किए जाते है. यही वजह है कि ग्रहण के दौरान मंदिर के पट ग्रहण की अवधि तक बंद रहते हैं. आइए जानते हैं 25 अक्टूबर को यानी आज लगने वाला सूर्य ग्रहण कहां-कहां देखा जा सकता है और इसकी सूतक अवधि कब तक है. 

भारत के अलावा कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

25 अक्टूबर को यानी आज शाम लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत के अलावा अन्य देशों में भी देखा जा सकेगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भारत में इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव आंशिक होगा. भार्त के अलावा यह सूर्य ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी हिंदमहासागर, पश्चिमी एशिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान आदि में अधिक देर तक देखा जा सकता है.

Surya Grahan 2022: आज शाम इतने बजे से लग रहा है सूर्य ग्रहण, इन 6 राशि वालों को रहना होगा खास सतर्क

भारत में कहां और कब दिखेगा सूर्य ग्रहण

  • नई दिल्ली- शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 बजे तक
  • बेंगलूरु- शाम 05:12 बजे से शाम 05:56 बजे तक
  • कोलकाता- शाम 04:51 बजे से शाम 05:04 बजे तक
  • मुंबई- शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 बजे तक
  • चेन्नई- शाम 05:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक
  • पटना- शाम 04:42 बजे से शाम 05:14 बजे तक
  • जयपुर- शाम 04:31 बजे से शाम 05:50 बजे तक
  • लखनऊ- शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 बजे तक
  • हैदराबाद- शाम 04:58 बजे से शाम 05:48 बजे तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:38 बजे से शाम 06:06 बजे तक
  • पुणे- शाम 04:51 बजे से शाम 06:06 बजे तक
  • भोपाल- शाम 04:42 बजे से शाम 05:47 बजे तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:23 बजे से शाम 05:41 बजे तक
  • मथुरा- शाम 04:31 बजे से शाम 05:41 बजे तक 

इन स्थानों पर नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तामलोंग, इम्फाल, डिब्रूगढ़, इटानगर, कोहिमा, सिबसागर, सिलचर, आइजॉल, में नहीं दिखाई देगा.

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण से बदल जाएगी गोवर्धन पूजा की तारीख! जानें तिथि, ग्रहण का समय और सूतक

सूर्य ग्रहण का सूतक काल 

सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल दीवाली की रात करीब ढाई बजे से शुरू हो चुका है. जो कि ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा. ऐसे में सूतक काल के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

दिवाली से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, रोजाना खरीदारों की लग रही भीड़

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com