विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2020

परिक्रमा के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर कड़ी पाबंदी

‘पंच कोसी परिक्रमा’ और ‘चौदह कोसी परिक्रमा’ के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर कड़ी पाबंदी लगाते हुए कोविड-19 के मद्देनजर सिर्फ स्थानीय लोगों को परिक्रमा करने की अनुमति दी गई है.

परिक्रमा के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर कड़ी पाबंदी
परिक्रमा के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर कड़ी पाबंदी
अयोध्या:

‘पंच कोसी परिक्रमा' और ‘चौदह कोसी परिक्रमा' के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर कड़ी पाबंदी लगाते हुए कोविड-19 के मद्देनजर सिर्फ स्थानीय लोगों को परिक्रमा करने की अनुमति दी गई है. हर साल बड़ी संख्या में लोग परिक्रमा के लिए अयोध्या आते हैं. यहां ‘चौहद कोसी परिक्रमा' 22 नवंबर से जबकि ‘पंच कोसी परिक्रमा' 25 नवंबर से शुरू होगी. प्रशासनिक सूत्रों का कहना है, कि देश के विभिन्न प्रांत में कोविड-19 की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए यह पाबंदी लगाई गई हैं. पीटीआई-भाषा से बातचीत में अयोध्या के पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया, ‘‘हम अयोध्या के पड़ासी जिलों के प्रशासन के संपर्क में है. सभी सीमाओं पर अवरोधक लगाए जा रहे हैं और सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है.''

भव्य दीपोत्सव का आयोजन : अयोध्या ने गिनीज बुक में दर्ज कराया रिकॉर्ड

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya, Ayodhya Parikrama, Panchkoshi Parikrama Ayodhya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com