विज्ञापन

Shani Margi 2026: 59 दिन बाद शनि बदलेंगे चाल, इन 6 राशियों की दूर होंगी बाधाएं, करियर में मिल सकते हैं नए मौके

Shani Margi 2026: 11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी होने वाले हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है.

Shani Margi 2026: 59 दिन बाद शनि बदलेंगे चाल, इन 6 राशियों की दूर होंगी बाधाएं, करियर में मिल सकते हैं नए मौके
11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी होने वाले हैं
ndtv

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है. मान्यता है कि शनि की चाल में बदलाव का असर व्यक्ति के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है. इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी होंगे. इसके बाद वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को जीवन की कुछ परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं. आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन 6 राशियों को लाभ मिल सकता है.

शनि मार्गी होते ही इन 6 राशियों को मिल सकता है लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना राहत देने वाला रह सकता है. नौकरी और कारोबार में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. रुके हुए कामों में गति आने और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. इस दौरान धैर्य बनाए रखना फायदेमंद होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावनाा है. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और लंबे समय से उलझे मामले सुलझने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें - शाम के समय घर आती हैं मां लक्ष्मी, एस्ट्रोलॉजर ने बताया इस समय भूलकर भी न करें ये 5 काम, रुक जाएगी बरकत

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल मान-सम्मान और करियर के लिहाज से अनुकूल रह सकती है. नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिल सकताा है, जबकि कारोबारियों को पुराने संपर्कों से फायदा होने की संभावना है. फिलहाल पैसों से जुड़े फैसले जल्दबााजी में लेने से बचें.

तुला राशि

तुला राशि वालों को करियर और आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. पैसों का सही प्रबंधन करने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है. निजी जीवन में भी संतुलन बनााने का मौका मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को कामकाज से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है. नौकरी के नए अवसर मिलने और करियर में आगे बढ़ने की संभावनाा है. जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत से अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है. ऐसे में धैर्य के साथ काम करनाा जरूरी होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना राहत के संकेत दे सकता है. नौकरी और कारोबार में आ रही बाधाएं कम हो सकती हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में सुधार देखने को मिल सकता है. कामकाज में सफलता के लिए निरंतर प्रयाास करते रहें.

ये भी पढ़ें - Dussehra 2026: 20 या 21 अक्टूबर कब है दशहरा? जानिए सही तारीख और विजयादशमी का महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shani Dev Upay, Shani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com