Rama Ekadashi 2026: कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी मनाई जाती है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्री हरि और धन की देवी की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है. इस साल रमा एकादशी की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. इसी कड़ी में आज हम आपको रमा एकादशी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और विधि बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
4 या 5 नवंबर कब है रमा एकादशी?
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 4 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 5 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा. ऐसे में रमा एकादशी 5 नवंबर को मनाई जाएगी.
रमा एकादशी मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजे से सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:33 बजे से शाम 05:59 बजे तक
यह भी पढ़ें: Rama Ekadashi 2026: चिंतामणि और कामधेनु के समान फलदायी है रमा एकादशी, जानें गोवत्स द्वादशी का महत्व
रमा एकादशी व्रत का पारण कब करें?
रमा एकादशी व्रत का पारण 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को किया जाएगा. इस दिन व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में सभी भक्त विधि विधान से व्रत पारण कर सकते हैं.
रमा एकादशी पूजा विधि
रमा एकादशी का व्रत विधि-विधान से करने के लिए ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. एक चौकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें और उन्हें फूल, चंदन, और धूप अर्पित करें और तुलसी पत्र और मिठाई का भोग लगाएं और घी का दीपक जलाकर श्रद्धा-भाव से भगवान की आरती करें. वहीं, पूजा के दौरान लाल कपड़े में पांच कौड़ियां बांधकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें और बाद में इसे तिजोरी या पर्स में रखें. इससे धन की कमी दूर होती है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2026: 9 या 10 नवंबर कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं