जब भी कोई ग्रह अपना नक्षत्र बदलता है, तो उसका असर हमारे रोजमर्रा के फैसलों, कामकाज और मूड पर साफ नजर आता है. बुध ने 25 नवंबर 2026 की दोपहर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है और वे 4 दिसंबर की रात तक यहीं रहेंगे. इन दस दिनों के दौरान बुध और गुरु की कृपा कुछ राशियों के लिए अच्छे मौके बना सकता है. अगर आप जानना चाहते है कि आपकी राशि इसमें हैं या नहीं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.
इन 4 राशियों को हो सकते हैं फायदे:
वृषभ राशि:
अगर काफी समय से रूटीन बिगड़ा हुआ था, तो अब चीजें बनती दिखती सकती हैं. ऑफिस में कोई अच्छा समाचार मिलने की उम्मीद है, जिससे मन हल्का रहेगा. आपकी बात रखने का अंदाज लोगों को प्रभावित करेगा और मेहनत की सराहना से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. कारोबार में भी स्थिति पहले के मुकाबले संभली हुई लगेगी.
मकर राशि:
काम के रास्ते में जो चीजें आ रही थीं, उनमें नरमी आ सकती है. अपने हुनर और काम के दम पर आप अपने सीनियर का भरोसा जीत पाएंगे, जिसके चलते आगे चलकर कोई अहम जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. आमदनी बढ़ने के आसार हैं और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा.
मीन राशि:
यह समय आपके लिए किस्मत के दरवाजे खोलने वाला साबित हो सकता है. पैसों के मामले में राहत मिलेगी और हालात सुधार की तरफ बढ़ते दिखेंगे. पैसों से जुड़ी चिंताएं कम होंगी, वेतन या कमाई को लेकर स्थिति ठीक रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है, वहीं कारोबारियों को भी अपनी मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं.
कन्या राशि:
दिनचर्या और कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को जो दिक्कतें परेशान कर रही थीं, उनमें सुधार नजर आएगा. भाग्य का साथ मिलने से कोई रुका या पुराना काम दोबारा शुरू हो सकता है. बातचीत का तरीका निखरेगा और नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में काम आ सकता है.
इसे भी पढ़ें: Haridwar Kumbh Mela 2027: नोट कर लें शाही स्नान की सभी तारीखें, जानें हर की पौड़ी पर डुबकी लगाने का क्या है खास महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं