विज्ञापन

क्या आपकी हथेली पर भी है मछली का निशान? हस्तरेखा शास्त्र में इसे माना जाता है बेहद शुभ

Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मछली का निशान धन, सौभाग्य, करियर में तरक्की और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इसकी बनावट और स्थिति के आधार पर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं.

क्या आपकी हथेली पर भी है मछली का निशान? हस्तरेखा शास्त्र में इसे माना जाता है बेहद शुभ
हथेली पर मछली का निशान
ndtv

क्या आपकी हथेली पर भी मछली जैसा कोई निशान बना है. समुद्र शास्त्र और हस्तरेखा से जुड़ी मान्यताओं में हथेली पर बनने वाले अलग-अलग चिह्नों को खास महत्व दिया जाता है. इन्हीं में से एक है मछली का निशान, जिसे मत्स्य चिह्न भी कहा जाता है. मान्यता है कि हथेली पर यह निशान होना धन, सौभाग्य, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक हो सकता है. कुछ धार्मिक मान्यताओं में मछली को भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से भी जोड़कर देखा जाता है. आइए, आचार्य मदन मोहन से जानते हैं कि हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर मछली का निशान होने के क्या संकेत बताए गए हैं.

अचानक धन लाभ से जुड़ी है यह मान्यता

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर स्पष्ट मछली का निशान आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. इसे संपत्ति, आर्थिक उन्नति और सुख-सुविधाओं से भी जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, यह पारंपरिक मान्यता है धन लाभ की गारंटी नहीं है.

करियर में सफलता और तरक्की का संकेत

हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, यदि मछली का निशान भाग्य रेखा के आसपास दिखाई देता है तो इसे करियर में तरक्की और नए अवसर मिलने का संकेत मााना जाता है. कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति को अपने काम में पहचान और सम्मान मिल सकता है. वहीं, मस्तिष्क रेखा के पास इस तरह के चिह्न को बुद्धिमत्ता और निर्णय लेने की क्षमता से जोड़कर देखा जाता है.

ये भी पढ़ें- छोटी उंगली पर तिल होने का क्या मतलब होता है? एस्ट्रोलॉजर राजीव कौशिक ने बताए धन, व्यापार और शादी से जुड़े संकेत

सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य से क्या है संबंध?

हथेली में अंगूठे के नीचे के उभरे हुए हिस्से को शुक्र पर्वत कहा जाता है. पारंपरिक हस्तरेखा शास्त्र में इस क्षेत्र को प्रेम, आकर्षण और भौतिक सुखों से जोड़ा जाता है. यहां मछली जैसाा स्पष्ट निशान होने को सुख-सुविधाओं और अच्छे रहन-सहन का संकेत माना जाता है.

मछली के निशान की दिशा भी मानी जाती है खास

हस्तरेखा शास्त्र में केवल निशान का होना ही नहीं, बल्कि उसकी बनावट और स्पष्टता को भी महत्व दिया जाता है. मान्यता के अनुसार, यदि मछली का आकाार साफ हो और उसकी आकृति आसानी से पहचानी जा सके तो इसे शुभ माना जाता है. वहीं, अधूरे या अस्पष्ट चिह्नों की व्यााख्या अलग-अलग हो सकती है.

क्या हथेली का यह निशान सच में बदल सकता है किस्मत?

धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं में मछली के निशान को शुभ बताया गया है. लेकिन हस्तरेखा से धन, करियर या भविष्य की सफलता का वैज्ञानिक प्रमााण नहीं है. इसलिए इसे आस्था और परंपरा के नजरिए से देखना चाहिए. जीवन में तरक्की के लिए मेहनत, सही फैसले और अवसरों का इस्तेमााल भी अहम भूमिका निभाते हैं.

ये भी पढ़ें- Hast Rekha: क्या आपकी हथेली में भी दोमुखी है भाग्य रेखा? एस्ट्रोलॉजर ने बताया कब तक रहता है संघर्ष

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hastrekha Shastra, Hastrekha Shastra Marriage Prediction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com