विज्ञापन

Hast Rekha: हथेली की इन रेखाओं से जानें शादी, नौकरी और धन से जुड़े संकेत

Marriage Line Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में विवाह रेखा, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत को शादी, रिश्तों और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, हथेली की इन बनावटों से जुड़े संकेत और विवाह में देरी के धार्मिक उपाय जानिए.

Hast Rekha: हथेली की इन रेखाओं से जानें शादी, नौकरी और धन से जुड़े संकेत
कैसी विवाह रेखा मानी जाती है शुभ
ndtv

हथेली की रेखाओं को देखकर शादी, नौकरी और धन से जुड़े संकेत जानने की जिज्ञासा कई लोगों में रहती है. हस्तरेखा शास्त्र में विवाह रेखा, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत को खास महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि इनकी बनावट और स्थिति से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन, रिश्तों और तरक्की से जुड़े संकेत मिलते हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, हथेली की कुछ खास रेखाओं को देखकर इन पहलुओं के बारे में पारंपरिक मान्यताओं के आधार पर जानकारी दी जाती है. हालांकि, हस्तरेखा के जरिए भविष्य की सटीक भविष्यवाणी होने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

विवाह रेखा से मिलते हैं शादी के संकेत

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, विवाह रेखा छोटी उंगली यानी कनिष्ठा के नीचे बुध पर्वत पर होती है. हस्तरेखा शास्त्र में इस रेखा को वैवाहिक जीवन और रिश्तों से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि विवाह रेखा साफ और स्पष्ट हो तो इसे रिश्ते में स्थिरता का संकेत माना जाता है. वहीं, रेखा का धुंधला या टूटा होना रिश्तों में चुनौतियों से जोड़कर देखा जाता है.

कैसी विवाह रेखा मानी जाती है शुभ?

हस्तरेखा की पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह रेखा का सीधा और स्पष्ट होना अच्छे वैवाहिक संबंध का संकेत माना जाता है. यदि रेखा ऊपर की ओर झुकी दिखाई दे, तो इसे शादी के बाद तरक्की से जोड़ा जाता है. वहीं, टूटी या अस्पष्ट रेखा को रिश्तों में रुकावट का संकेत माना जाता है. हालांकि, केवल हथेली की रेखाओं के आाधार पर शादी की सफलता या असफलताा तय नहीं की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और मीन राशि वाले जान लें आज का हाल, किसे मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क?

शुक्र और गुरु पर्वत का क्या है महत्व

हस्तरेखा शास्त्र में शुक्र पर्वत को प्रेम, आकर्षण और सुख-सुविधाओं से जोड़ा जाता है जबकि गुरु पर्वत को सम्मान, महत्वाकांक्षा और वैवाहिक जीवन से संबंधित मानाा जाता है. पारंपरिक मान्यता के अनुसार, इन पर्वतों की बनावट से व्यक्ति के रिश्तों और जीवन में मिलने वाले अवसरों के संकेत देखे जाते हैं.

शादी में देरी हो तो क्या करें

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, यदि शादी में बार-बार रुकावट आ रही हो तो बृहस्पतिवार को केले के पेड़ की पूजा करना और भगवान लक्ष्मी-नारायण की आराधना करना शुभ माना जाता है. पूजा में हल्दी, चने की दाल, चंदन और कलावा अर्पित करने की परंपरा भी बताई जाती है. धार्मिक मान्यताओं में इन उपायों को आस्था से जोड़कर देखाा जाता है. शादी में देरी या रिश्तों में परेशानी होने पर आापसी बातचीत, सही जीवनसाथी का चुनाव और व्यावहारिक परिस्थितियों को समझना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें- 12 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा मुहूर्त और राहुकाल का समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palmistry For Government Job, Palmistry Career Prediction, Palmistry M Sign
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com