विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2017

एनआरआई भक्त ने तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर को दान में दी किलो सोने की पादुका

एनआरआई भक्त ने तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर को दान में दी किलो सोने की पादुका
तिरुपति का भगवान वेंकटेश्वर मंदिर
तिरुपति: एक प्रवासी भारतीय ने तिरुमाला में पर्वत पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दो किलोग्राम सोने की पादुका दान में दी, जिसकी कीमत तकरीबन 61 लाख रुपये है.

मंदिर के एक सूत्र ने कहा कि मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली लक्ष्मी अमेरिका में बस गई हैं. उन्होंने अपने माता-पिता के जरिए पर्वत मंदिर में दान भिजवाया क्योंकि उनकी मन्नत पूरी हो गई थी. उन्हें उनकी शादी के एक दशक बाद एक बच्ची हुई. सूत्रों ने कहा कि जब दान मंदिर अधिकारियों को सौंपा गया तो उस वक्त अपने नान-नानी के साथ उनकी एक वर्षीय बच्ची भी मौजूद थी.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NRI Devotee, Gold Foot Covers, Paaduka, Hill Shrine, Lord Venkateswara, Tirumala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com