विज्ञापन

Vastu Tips: तुलसी को किस दिशा में रखना चाहिए? जानिए घर में तुलसी रखने का सही तरीका

घर में तुलसी का पौधा रखना बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. लेकिन तुलसी का पौधा रखने की सही दिशा भी बेहद जरूरी होती है.

Vastu Tips: तुलसी को किस दिशा में रखना चाहिए? जानिए घर में तुलसी रखने का सही तरीका
घर में तुलसी का पौधा कहां रखें?
Photo Credit: NDTV

हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद खास और शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां नेगेटिविटी नहीं होती है और सकारात्मकता का वास होता है. साथ ही सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. कई लोग इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर रखते हैं. लेकिन कई बार इस पौधे को गलत रख देते हैं जिससे घर में रह रहे सदस्यों को नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं तुलसी का पौधा किस दिशा में रखें और रखने का सही तरीका क्या है.

किस दिशा में रखें तुलसी?

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को घर की उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए. यहां रखने से सकारात्मकता का संचारा होता है और मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं. इसके अलावा अगर आपके यहां इस दिशा में जगह नहीं है तो आप तूलसी के पौधे को पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नमक से नजर कैसे उतारें? एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने बताई आसान विधि, जानें नजर किससे उतरवानी चाहिए

किस दिशा में नहीं रखना चाहिए तुलसी का पौधा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए. साथ ही अगर आप घर के मेन डोर पर तुलसी का पौधा रख रहे हैं तो दिशा एक बार जरूर चेक करें. वास्तू शास्त्र के अनुसार गलत दिशा में रखे तुलसी के पौधे से नेगेटिव परिणाम मिल सकते हैं.

नियमित रूप से करें पूजा

वास्तु शास्त्र के अनुसार नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए. आप रोज शाम विधि विधान से तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससेे घर में धन की देवी मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • तुलसी के पौधे के आसपास गंदगी न रखें.
  • रोजाना तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई करें.
  • अगर तुलसी की पत्तियां सूख जाएं तो उन्हें तुरंत हटा दें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026: क्या पति भी रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए धार्मिक मान्यता

यह भी पढ़ें: वास्तु टिप्स: घर में मनी प्लांट कहां नहीं लगाना चाहिए? जानें घर में कितने मनी प्लांट लगा सकते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News, Vastu Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com