विज्ञापन
This Article is From May 12, 2017

जल्द संभव होंगे रेल से चारधाम के दर्शन, परियोजना का अंतिम सर्वे 13 मई से

हिंदुओं की तीर्थ यात्रा को आसान बनाने के लिए प्रधानमंत्री की महत्वंकांक्षी योजना का प्लान जल्द ही तैयार होगा.

Also Read in
जल्द संभव होंगे रेल से चारधाम के दर्शन, परियोजना का अंतिम सर्वे 13 मई से
हिंदुओं की तीर्थ यात्रा को आसान बनाने के लिए प्रधानमंत्री की महत्वंकांक्षी योजना का प्लान जल्द ही तैयार होगा. रेल मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उत्तराखंड में चार धाम रेलवे संपर्क के लिए ब्राड-गेज एकल ट्रैक का सर्वेक्षण 13 मई से शुरू होगा. रेल मंत्री सुरेश प्रभु उत्तराखंड में बद्रीनाथ में शुक्रवार को इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे. रेल मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना रेल विकास निगम लिमिटेड के तहत है, जो मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है.

चार धाम परियोजना की अनुमानित लागत 43,292 करोड़ रुपये आएगी. यह प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री को देहरादून व कर्णप्रयाग से 327 किमी रेलमार्ग से जोड़ा जाएगा.

आरईसी के सर्वेक्षण में 21 नये स्टेशनों, 61 सुरंगों और 59 पुलों की सिफारिश की गयी है. सुरंगों की कुल लंबाई 279 किलोमीटर होगी. इस चार धाम के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अभी डोईवाला, रिषिकेश और कर्णप्रयाग हैं. 

-------------------
मरने से पहले लक्ष्मण को जीवन की 3 सबसे बड़ी सीख दे गया था रावण...
गंगोत्री से गंगा सागर तक 450 घाटों की सफाई करेगा गायत्री परिवार
नारद जयंती 2017:  इनके श्राप के कारण ही राम को सीता से सहना पड़ा वियोग
क्‍या है भगवान शिव के वाहन नंदी बैल से जुड़ी कथा?
-------------------

इनपुट आईएएनएस से 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Char Dham Rail Yatra, Char Dham, Char Dham Highway Project, Char Dham Yatra, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com