सच्ची भक्ति का मतलब सिर्फ पूजा-पाठ करना या मंदिर जाना नहीं है बल्कि हर इंसान के प्रति प्रेम, करुणा और सम्मान का भाव रखना भी है. कथावाचक चित्र लेखा ने एक कथा के दौरान भक्ति का अर्थ समझाते हुए कहा कि सच्चा भक्त वह है जो अपने दुश्मन के अंदर भी भगवान को देख सके. उन्होंने महाभारत के प्रसंगों के जरिए ईर्ष्या, द्वेष, बेटा-बेटी में भेदभाव और दुख के समय ईश्वर को याद करने जैसे विषयों पर भी अपनी बात रखी. उनके अनुसार, जीवन में छोटी-छोटी बातों को अपनाकर भी हम अपने व्यवहार में बदलाव ला सकते हैं.
दुश्मन में भी भगवान को देखना ही सच्ची भक्ति
चित्र लेखा ने महाभारत के अश्वत्थामा से जुड़े प्रसंग का जिक्र करते हुए समझाया कि अपमान और बदले की भावना इंसान को गलत रास्ते पर ले जा सकती है. उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति का भाव इतना बड़ा होना चाहिए कि व्यक्ति अपने विरोधी के प्रति भी नफरत के बजाय करुणा रख सके. हर किसी में भगवान को देखने का मतलब है कि हम दूसरों के प्रति अपने मन में प्रेम और सम्मान का भााव पैदा करें.
दूसरों की खुशी देखकर दुखी होना छोड़ दें
कथावाचक ने आज के समय में बढ़ती ईर्ष्या की प्रवृत्ति पर भी बात की. उन्होंने समझाया कि कई बार इंसाान अपनी खुशियों से ज्यादा दूसरों की तरक्की की चिंता करने लगता है. पड़ोसी का नया घर, गाड़ी या सुख-सुविधाएं देखकर अपनी उपलब्धियां छोटी लगने लगती हैं. ऐसे में मन अशांत रहता है. उन्होंने सीख दी कि दूसरों से तुलनाा करने के बजाय अपने जीवन में मिली चीजों के लिए आभारी रहना चाहिए.
ये भी पढ़ें- 'अपने विचारों पर ध्यान दें, वे शब्दों में बदल जाते हैं' गौर गोपाल दास के अनमोल विचार
बेटी और बेटे में भेदभाव करना गलत
चित्र लेखा ने बेटियों के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि बेटी को किसी भी तरह से बेटे से कम नहीं समझनाा चाहिए. उन्होंने भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई का विरोध करते हुए बेटियों को समान अवसर देने की बात कही. उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच भेदभाव करने के बजाय उन्हें पढ़ने, आगे बढ़ने और अपनी पहचाान बनाने का मौका देना चाहिए.
मां कुंती से सीखें दुख में भी भगवान को याद करना
कथा के दौरान उन्होंने महाभारत में कुंती के प्रसंग का भी उल्लेख किया. मान्यता के अनुसाार, कुंती ने भगवान कृष्ण से विपत्तियों में भी उनका स्मरण बने रहने की प्रार्थना की थी. चित्र लेखा ने समझाया कि सुख के समय इंसान अक्सर ईश्वर को भूल जाता है, जबकि कठिन समय में उसे भगवाान का सहारा याद आता है.
ये भी पढ़ें- Sant ki Seekh: सद्गुरु ने बताया धर्म का असली अर्थ क्या है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं