विज्ञापन

47 लाख व्यूज बटोर चुका शंकर महादेवन का ये गणपति गीत,गणेश चतुर्थी प्लेलिस्ट में जरूर करें शामिल

शंकर महादेवन और म्यूजिक डायरेक्टर थमन एस के गणेश सांग, 'गणेश एंथम' की हाई-एनर्जी बीट्स पर भक्त झूमने पर मजबूर हो रहे है. जिसे आप गणेश चतुर्थी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते है.

47 लाख व्यूज बटोर चुका शंकर महादेवन का ये गणपति गीत,गणेश चतुर्थी प्लेलिस्ट में जरूर करें शामिल
aya aya aya re lambodra aya re Song
YouTube

Ganesh Chaurthi Best Songs: गणेश उत्सव की शुरुआत 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के साथ होगी और इसका समापन 10 दिनों बाद अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन के साथ होगा. 10 दिनों के लिए पूरे देश में विघ्नहर्ता श्री गणेश के भजनों और गीतों की गूंज घरों से लेकर पंडालों में सुनाई देने लगती है. हर साल बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के गणपति सॉन्ग्स  में बने रहते हैं- चाहे वह अग्निपथ का 'देवा श्री गणेशा' हो या बाजीराव मस्तानी का 'गजानना'. लेकिन एक ऐसा गणेश सांग सामने आया है जिसने श्रद्धालुओं के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है, जिसे यूटयूब पर  47 लाख मिलियन  से ज्यादा व्यूज बटोरे है. गाने के बोल है आया आया रे लंबोदरा आया रे

शंकर महादेवन के सुरों से सजा हुआ है लंबोदरा गीत

टाइम्स म्यूज़िक स्पिरिचुअल (Times Music Spiritual) के जरिए बनाया गया यह गणेश भक्ति गीत शंकर महादेवन के सुरों से सजा हुआ है, जिसकी हाई बीट्स पर भक्त थिरकने को मजबूर हो जाते है. इस  'गणेश एंथम' को खास बनाती है इसकी स्टार-स्टडेड म्यूज़िकल टीम. 

इस गीत को अपनी जादुई और एनर्जेटिक आवाज दी है संगीतकार शंकर महादेवन ने, जिनकी आवाज में  पहले से ही 'श्री गणेशाय धीमही' और 'मौर्या रे' जैसे गानों लोगों के घरों में सुने जाते है. गाने को संगीत साउथ और बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूज़िक कंपोज़र थमन एस (Thaman S) ने तैयार किया है. थमन की हाई रिदमिक बीट्स ने इस गाने  में ढोल-ताशों के साथ ऑकेस्ट्रेशन का बेहद खूबसूरत संतुलन बिठाया है. गाने के बोल सावेरी वर्मा ने लिखे हैं.

यहां सुनिए गाना 

क्या है इस गाने की खासियत?

इस गाने की शुरुआत में साउथ की एक्ट्रेस श्री शीलीला को ढोल- ताशों की धुन पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. लेकिन जैसे-जैसे बीट्स बढ़ती हैं, यह भक्तों को नाचने और झूमने पर मजबूर कर देती है.

आपके लिए और भी

भोजपुरी बवाल के बाद तीखे तेवरों के साथ इस रियलटी शो में दिखेंगी आम्रपाली दुबे, निरहुआ संग लेगी ग्रैंड एंट्री
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shankar Mahadevan, Ganesh Chaturathi, Bhakti Song, Bollywood, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com