November Vivah Muhurat 2026: हिन्दू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में से एक सबसे महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ विवाह वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आता है. ऐसे में अगर आप नवंबर 2026 में शादी की प्लानिंग कर रहे, तो पहले से शुभ विवाह तिथियों, मुहूर्त, नक्षत्र और लग्न की जानकारी लेना जरूरी है. इसी कड़ी में आज हम आपको नवंबर महीने में शादी के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं नवंबर में शहनाइयां कब से बजेंगी और किस समय विवाह करना शुभ माना जाएगा.
नवंबर में कब-कब है शादी का मुहूर्त?
नवंबर में 21, 24, 25 और 26 शादी के लिए शुभ तारीखें माानी जा रही हैं. हालांकि विवाह की सही शुभ घड़ी आपके शहर, पंचांग, तिथि, नक्षत्र और लग्न के अनुसार अलग हो सकती है. इसलिए शादी की तारीख तय करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर चेक कर लें और अपने परिवार के ज्योतिषाचार्य से सलाह ले लें, ताकि बाद में किसी तरह का बदलाव न करना पड़े.
21 नवंबर की तारीख क्यों है शुभ?
नवंबर 2026 में शादी के लिए 21 नवंबर, शनिवार का दिन प्रमुख शुभ तिथियों में शामिल है. ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है. रेवती 27 नक्षत्रों में आखिरी नक्षत्र है और इसे सुख, सुरक्षा, समृद्धि और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन विवाह का शुभ मुहूर्त सुबह से शुरू होकर देर रात और 22 नवंबर की शुरुआत तक जारी रहेगा.
शुभ मुहूर्त: सुबह 6:48 से रात 12:08 तक, नवंबर 22.
यह भी पढ़ें: Chhath 2026 Geet: छठ महापर्व पर जरूर गाएं ये 3 गीत, भक्तिमय होगा माहौल, बनी रहेगी छठी मैया की कृपा
24 नवंबर को रोहिणी नक्षत्र
24 नवंबर दिन मंगलवार भी शादी के लिए शुभ मानी जा रही है. इस दिन विवाह का शुभ मुहूर्त देर रात शुरू होकर 25 नवंबर की शुरुआती घंटों तक रहेगा. इस दौरान रोहिणी नक्षत्र का संयोग रहेगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में वृद्धि, समृद्धि, सुख और उन्नति का प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए रोहिणी नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है.
शुभ मुहूर्त: रात 11:25 से सुबह 6:52 तक (25 नवंबर)

25 नवंबर को मृगशिरा नक्षत्र
नई दिल्ली पंचांग के अनुसार 25 नवंबर को शादी के लिए लंबा शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेगा. इस दौरान रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जबकि मुहूर्त के बीच चंद्र तिथि में भी परिवर्तन हो सकता है. मृगशिरा नक्षत्र सौम्यता, सामंजस्य और नए जीवन की सकारात्मक शुरुआत से जुड़ा माना जाता है. इसलिए दोनों नक्षत्र विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने जाते हैं.
शुभ मुहूर्त: सुबह 6:52 से सुबह 6:52 तक (26 नवंबर)
26 नवंबर को भी मृगशिरा नक्षत्र का संयोग
26 नवंबर भी शादी के लिए शुभ माना जा रहा है. इस दिन मृगशिरा नक्षत्र का संयोग रहेगा और शुभ मुहूर्त द्वितीया और तृतीया तिथि के दौरान पड़ेगा. ज्योतिष शास्त्र में मृगशिरा नक्षत्र को सौम्य स्वभाव, सामंजस्य और नए जीवन की सकारात्मक शुरूआत का प्रतीक माना जाता है. वहीं गुरुवार का दिन बृहस्पति देव से जुड़ा माना जाता है, जो ज्ञान, शूभता और मार्गदर्शन के कारक हैं.
शुभ मुहूर्त: सुबह 6:52 से शाम 5:47 तक.
यह भी पढ़ें: भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने से पहले जरूर करें ये 3 काम, आचार्य लवभूषण ने बताई सही विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं