विज्ञापन

Bhai Dooj 2026 Date: भैया दूज कब है? जानिए सही तारीख और भाई को तिलक लगाने का सही समय

पंचांग के अनुसार भाई दूज का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं.

Bhai Dooj 2026 Date: भैया दूज कब है? जानिए सही तारीख और भाई को तिलक लगाने का सही समय
भाई दूज कब है?
Photo Credit: NDTV

Bhai Dooj 2026 Date and Time: भाई दूज हिंदू धर्म का एक खास त्योहार है, जो भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इसे भैय्या दूज, भाऊ बीज और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. पंचांग के अनुसार ये पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं. वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हैं. आइए जानते हैं इस साल भाई दूज कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.

कब है भाई दूज?

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए भाई दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से भाई दूज के अनुष्ठान करने पर भाई-बहन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य और सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है.

क्या है तिलक लगाने का समय?

11 नवंबर को भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहू्र्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में सभी बहनें विधि विधान से भाई को तिलक लगा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: घर में रोज होते हैं झगड़े? दिवाली पर 108 बार करें भगवान कृष्ण के इस मंत्र का जाप, एस्ट्रोलॉजर ने बताया उपाय

भाई दूज पर बहनें भाई का तिलक कैसे करें?

भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें सुबह स्नान करके पूजा की तैयारी करती हैं और अपने भाइयों को घर बुलाती हैं. पूजा के लिए वे एक सजी हुई थाली तैयार करती हैं, जिसमें रोली, अक्षत (चावल), मिठाई, दीपक और अन्य पूजा सामग्री रखी जाती है. फिर शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं, आरती उतारती हैं और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. कुछ जगहों पर बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र भी बांधती हैं, जो प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. पूजा के बाद भाई-बहन एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और साथ में भोजन करते हैं. इस अवसर पर भाई अपनी बहनों को कपड़े, आभूषण, धन या अन्य उपहार देकर उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं.

भाई दूज को क्या कहा जाता है यम द्वितीया

यम द्वितीया नाम भगवान यमराज और उनकी बहन यमुना जी से जुड़ी पौराणिक कथा पर आधारित है. मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने पहुंचे थे. इसी घटना की स्मृति में भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज के दिन यमुना नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन पवित्र स्नान करने वाले भक्तों को पुण्य फल प्राप्त होता है और उन्हें यमराज के भय से मुक्ति मिलती है. साथ ही, जीवन में सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Diwali 2026: घर में इस्तेमाल किए हुए दीये रखने से क्या होता है? कूड़ेदान में फेंकने से पहले जान लें एस्ट्रोलॉज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhai Dooj 2026, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com