विज्ञापन

Diwali 2026: घर में इस्तेमाल किए हुए दीये रखने से क्या होता है? कूड़ेदान में फेंकने से पहले जान लें एस्ट्रोलॉजर की सलाह

एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया कि धनतेरस से भाई दूज तक जलाए गए दीयों को कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए. उन्हें मिट्टी के पात्र में इकट्ठा करें। बचे तेल और पुराने दीयों का निपटान धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करें.

Diwali 2026: घर में इस्तेमाल किए हुए दीये रखने से क्या होता है? कूड़ेदान में फेंकने से पहले जान लें एस्ट्रोलॉजर की सलाह
पुराने मिट्टी के दीयों का क्या करें
ndtv

दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है. इन पांच दिनों में घर के कोने-कोने में दीपक जलाए जाते हैं. पूजा-पाठ और रोशनी के बाद अक्सर लोग इस्तेमाल किए हुए दीयों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं या घर की बालकनी और आंगन में ही छोड़ देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता. एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, इस्तेमाल किए हुए दीयों को सही तरीके से रखना और उनका निपटान करना जरूरी है. एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया है कि दिवाली के बाद पुराने दीयों के साथ क्या करना चाहिए और उनका तेल किस तरह इस्तेमाल करना चाहिए.

इस्तेमाल किए हुए दीयों को इकट्ठा करके रखें

एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय के अनुसार, धनतेरस से लेकर भाई दूज तक जितने भी दीये जलाए जाते हैं उन्हें जलाने के बाद इधर-उधर नहीं छोड़ना चाहिए. सभी इस्तेमाल किए हुए दीयों को उठाकर एक मिट्टी के पात्र में इकट्ठा कर लेना चाहिए. उन्हें घर की बालकनी, आंगन या किसी कोने में बिखरा हुआ छोड़ना उचिित नहीं माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में राहु का वास और नकारात्मकता बढ़ सकती है.

दीयों में बचा तेल क्या करें?

भावना उपाध्याय बताती हैं कि दीयों में बचा हुआ तेल भी यूं ही नहीं फेंकना चाहिए. धनतेरस से भाई दूज तक इस्तेमाल किए गए दीयों का बचा हुआ तेल एक अलग कटोरी या पात्र में इकट्ठा कर लें. इसके बाद इस तेल को किसी पीपल के पेेड़ के नीचे रख सकते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं में पीपल के पेड़ को विशेेष महत्व दिया गया है.

पुराने मिट्टी के दीयों का क्या करें?

अब सवाल है कि इस्तेमाल किए हुए मिट्टी के दीयों का क्या किया जाए. एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, इन्हें फेंकने के बजााय कुछ दूसरे तरीके अपनाए जा सकतेे हैं.

आसपास किसी कुम्हार की दुकान पर दीये दे सकते हैं.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन्हें किसी उचित स्थान पर जल प्रवाहित कर सकते हैं.
घर के आंगन या बगीचे की मिट्टीी में इन्हें दबा सकते हैं.
अगर दीये सही हालत में हैं, तो उन्हें दोबारा इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 3 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

दीयों को घर में ऐसे ही छोड़ने से बचें

एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय की सलाह है कि दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद घर की सफाई के साथ इस्तेमाल किए गए दीयोों को भी व्यवस्थित तरीके से हटा देना चाहिए. हालांकि, राहु के वास या नकारात्मकता से जुुड़ी बातें धाार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तथ्य नहीं माना जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा में कितने फेरे लगाते है? कैसे करें गोवर्धन पूजन, जानें परिक्रमा विधि...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali 2026, Old Diya DIY
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com