विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: आज सोमवती अमावस्या पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और पूरे दिन का पंचांग

आज 9 नवंबर 2026, सोमवार का दिन है. आज कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि है. सोमवार को अमावस्या पड़ने के कारण इस दिन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है. पढ़ें आज के पंचांग-

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: आज सोमवती अमावस्या पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और पूरे दिन का पंचांग
Aaj Ka Panchang: 9 नवंबर का पंचांग
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत हो, पूजा-पाठ करना हो या फिर व्रत और त्योहार की तैयारी, इन सभी के लिए पंचांग देखा जाता है. आज 9 नवंबर 2026, सोमवार का दिन है. आज कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि है. सोमवार को अमावस्या पड़ने के कारण इस दिन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है. सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत पुण्यदायी माना गया है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने की परंपरा है. इसके अलावा पितरों की शांति के लिए तर्पण और जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने और दान-पुण्य करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. पढ़ें आज के पंचांग-

आज की तिथि 

पंचांग के अनुसार, आज कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी. प्रतिपदा तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक रहेगी. अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण, दान और पूजा-पाठ करने की परंपरा है. वहीं, सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है. इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सुख-शांति की कामना की जाती है.

आज के शुभ मुहूर्त

आज सुबह 5 बजकर 5 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त को पूजा, ध्यान और मंत्र जाप के लिए अच्छा समय माना जाता है. इसके बाद सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. इसके बाद अमृत काल रात 11 बजकर 48 मिनट से अगले दिन रात 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

अशुभ समय

पंचांग में राहुकाल और अन्य अशुभ समय का भी ध्यान रखा जाता है. मान्यता है कि इस दौरान नए शुभ कामों की शुरुआत करने से बचना चाहिए. आज सुबह 8 बजकर 3 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक राहुकाल रहेगा. सुबह 10 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक यम गण्ड रहेगा. दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक कुलिक काल और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक, फिर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक दुर्मुहूर्त रहेगा. 

इन समयों में नए मांगलिक कार्य शुरू करने से बचना चाहिए.

सूर्योदय और चंद्रमा का समय

आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर, सूर्यास्त शाम 5 बजकर 40 मिनट पर होगा. वहीं, चंद्रोदय 9 नवंबर सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर और चंद्रास्त 9 नवंबर शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा.

यह भी पढ़ें- शनि नक्षत्र गोचर का बड़ा असर, 96 दिन तक बरसेगी इन 4 राशियों पर शनि की कृपा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchang, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com