दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है. हर साल यह पर्व कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस साल दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. इस दिन लोग घरों को सजाते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इसके साथ ही दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की एक साथ पूजा की जाती है. पूजा के बाद घर के कोने-कोने में दीपक जलाकर रखते हैं. इसके साथ ही दीये जलाते समय कुछ मंत्रों का उच्चारण भी करना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं दीये जलाते समय किस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए?
दीये जलाते समय इस मंत्र का करें उच्चारण
यूट्यब पर @SriPundrikGoswami नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में पुंडरीक गोस्वामी ने बताया कि दिवाली के दिन दीये जलाते समय एक खास मंत्र का उच्चारण करना चाहिए.
"त्वं ज्योतिः श्री रविश्चंद्रो विद्युत्सौवर्ण तारकः।
सर्वेषां ज्योतिषां ज्योतिर्दीपज्योतिः स्थिता तु या ..."॥
दीपावली का सर्वोत्तम उत्सव दीप मल्लिकाओं की सेवा से होता है, दिया जलाने से होता है. इस दिन आप दीप जलाते समय लक्ष्मी को प्रकट करते हुए इस श्लोक को बोलें. इस श्लोक का मतलब है कि हे देवी सूर्य, चंद्रमा, बिजली, सुवर्ण और तारे. ये सब आपके ही प्रकाश यानी ज्योति रूप हैं. आप ही समस्त ज्योतियों में परम ज्योति और दीप की लौ के रूप में विराजमान हैं.
दिवाली दीये जलाने का समय
दिवाली की रात मां लक्ष्मी स्वयं पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जिस घर में स्वच्छता और दीपों का दिव्य प्रकाश होता है, वहां वे स्थायी रूप से वास करती हैं. इसी कारण दिवाली की शाम विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन के बाद घर के मुख्य द्वार से लेकर हर कोने में दीपक जलाए जाते हैं. दिवाली पर दीये जलाने का शुभ समय शाम 5.54 से 7.50 बजे तक रहेगा. वहीं इस दिन प्रदोष काल शाम 5.31 से रात 8.09 बजे तक रहेगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें:- दिवाली पर रात में कितने दीये जलाने चाहिए? जानें पूजा का सही समय
यह भी पढ़ें:- तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती? बिना केमिकल के धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पुराने पीतल को कैसे साफ करें? काला पीतल कैसे साफ करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं