विज्ञापन

2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा 'शुभ योग', जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार को दोपहर 2:51 बजे से शुरू होकर सोमवार दोपहर 1:10 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. जानिए आज का पंचांग.

2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा 'शुभ योग', जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
आज का पंचांग
file photo

Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार को दोपहर 2:51 बजे से शुरू होकर सोमवार दोपहर 1:10 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 3 नवंबर को सुबह 11:54 बजे तक रहेगी. सोमवार को सुबह 6:36 बजे सूर्योदय और शाम 5:44 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 12:54 बजे चंद्रोदय और अगले दिन दोपहर 1:25 बजे चंद्रास्त होगा.

आज का पंचांग

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करते हैं या इस नक्षत्र में स्थित होते हैं, तो उसके विशेष और गहरे प्रभाव देखने को मिलते है. सोमवार दोपहर 12:06 बजे तक 'शुभ योग' रहेगा, इसके बाद 'शुक्ल योग' आरंभ होगा.

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. ये दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. सोमवार को सुबह 11:48 से दोपहर 12:32 बजे तक अमृतकाल रहेगा. पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है.

राहुकाल का समय

इस दिन राहुकाल सुबह 8:00 बजे से 9:23 बजे तक रहेगा. राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. सोमवार को यमगंड काल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गुलिक काल दोपहर 1:33 बजे से 2:57 बजे तक रहेगा.

इनपुट- आईएएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAJ KA PANCHANG, Panchang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com