मन्ना डे बॉलीवुड के जाने माने सिंगर रहे हैं, जिन्होंने लागा चुनरी में दाग, प्यार हुआ इकरार हुआ और जिंदगी कैसी है पहेली हाय जैसे गानों को आवाज दी. लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने एक भोजपुरी रोमांटिक गाना भी गाया, जिसे बॉलीवुड एक्टर सुजीत कुमार पर फिल्माया गया था. वहीं इस गाने में काशी और पटना का जिक्र किया गया था, जिसने फैंस के दिलों पर ऐसा राज किया कि केवल भोजपुरी सुनने वाले लोग ही नहीं बल्कि हिंदी भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों की जुबां पर भी यह गाना चढ़ गया. वहीं आज यह गाना सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल है.
मन्ना डे का पहला भोजपुरी गाना
मन्ना डे के जिस सदाबहार गीत की हम बात कर रहे हैं वह है 1977 में आई फिल्म दंगल का "काशी हिले पटना हिले". इसे मन्ना डे के शुरुआती और सबसे चर्चित भोजपुरी रोमांटिक गीतों में गिना जाता है. इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी शादी-ब्याह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों की महफिलों में इस गाने का जिक्र जरूर होता है.
ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे का हिंदी टीवी सीरियल, भोजपुरी एक्ट्रेस बनीं अनाथ लड़की अलका याग्निक के गाने ने दिलाई पहचान
काशी हिले पटना हिले गीत के बोल
हा काशी हिले पटना हिले, कलकत्ता हिलेला
कि तोहरी लचके जब कमरिया
मुंशी पटवारी हिले,
हिलेला थानेदारवा
हाकिम के कुर्सी हिले
हिलेला सारा जिल्वा
हस्के चलेलू डगरिया.
बजरिया हिलेला
भोजपुरी रोमांटिक गीत का मतलब
गीत के बोल प्रेम की ताकत को खूबसूरती से बयां करता है और कहता है प्रेमिका की एक अदा पर मानो पूरा संसार हिलने लगता है. गीत में काशी और पटना जैसे ऐतिहासिक शहरों का जिक्र इसे और खास बनाता है. इस गाने में सुजीत कुमार नजर आए थे, जिन्होंने कई पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हुए पहचान बनाई है.
मन्ना डे के पॉपुलर गाने
मन्ना डे के पॉपुलर गानों की लिस्ट में आनंद फिल्म का जिंदगी कैसी है पहेली, श्री 420 का दिल का हाल सुने दिलवाल, चोरी चोरी फिल्म का आजा सनम मधुर चांदनी में और ये रात भीगी-भीगी, मेरा नाम जोकर का ऐ भाई जरा देख के चलो, वक्त फिल्म का ए मेरी जोहरा जबीन, सीमा फिल्म का तू प्यार का सागर है, पड़ोसन फिल्म का एक चतुर नार करके श्रंगार और यशोमती मैया से बोले नंदलाला जैसे गाने शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं