विज्ञापन

आम्रपाली दुबे का हिंदी टीवी सीरियल, भोजपुरी एक्ट्रेस बनीं अनाथ लड़की अलका याग्निक के गाने ने दिलाई पहचान

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे 16 साल पहले एक हिंदी टीवी सीरियल में नजर आई थीं, जिसके टाइटल ट्रैक को अलका याग्निक ने आवाज दी थी. 

आम्रपाली दुबे का हिंदी टीवी सीरियल, भोजपुरी एक्ट्रेस बनीं अनाथ लड़की अलका याग्निक के गाने ने दिलाई पहचान
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का हिंदी टीवी सीरियल, अलका याग्निक की आवाज बनी पहचान
IMDb
नई दिल्ली:

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी स्टार हैं, जिन्होंने पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई फिल्में कीं और सफल भोजपुरी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया. वहीं इन दिनों वह बिग बॉस 20 नजर आ रही हैं, जिनकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कहलाने वाली आम्रपाली दुबे ने कुछ हिंदी टीवी सीरियल भी किए हैं, जिनमें से एक वो सीरियल भी है, जिसमें अलका याग्निक ने गाना गाया था. वहीं उन्हें घर घर में पहचान दिलाई थी. आइए आपको बताते हैं हम आम्रपाली दुबे के किस सीरियल की बात कर रहे हैं. 

आम्रपाली दुबे का हिंदी टीवी सीरियल

आम्रपाली दुबे ने इमैजिन टीवी पर आने वाले रहना है तेरी पलकों की छांव में सीरियल में काम किया था, जो अगस्त 2009 से लेकर सितंबर 2010 तक चला था. इसके 267 एपिसोड थे. जबकि इसका दूसरा सीजन पलकों की छांव में 2 दंगल टीवी पर प्रसारित हुआ था, जिसमें तृप्ति मिश्रा, विन राणा और आशीष दीक्षित नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें- बिहारवासियों के दिल में सालों से है रचा-बसा अनुराधा पौडवाल का भोजपुरी छठ गीत, भक्ति के रंग में डूबा एक-एक शब्द

अनाथ लड़की का आम्रपाली दुबे ने निभाया किरदार 

आम्रपाली दुबे को घर-घर में पहचान दिलाने वाले इस सीरियल की कहानी सुमन की थी, जिसे आम्रपाली दुबे ने निभाया था. वह एक मासूम लड़की है, जो बचपन में ही अपने माता-पिता को खो देती है. अनाथ होने के बाद वह अपने रिश्तेदारों के बीच पलती-बढ़ती है, जहां उसे प्यार से ज्यादा संघर्षों का सामना करना पड़ता है. सुमन की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव के बाद करण आता है, जिससे उसे एक संयुक्त परिवार मिलता है. 

अलका याग्निक की आवाज बनी पहचान

इस सीरियल की खास बात यह थी कि अलका याग्निक ने इस सीरियल के टाइटल ट्रैग पलकों की छांव में को आवाज दी, जो गाना आम्रपाली की पहचान बन गया. इस सीरियल को काफी सफलता हासिल हुई. वहीं गाना लोगों की जुबां पर चढ़ गया. 

आम्रपाली दुबे के सीरियल और फिल्में 

आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की. वह सबसे पहले टीवी सीरियल ‘सात फेरे: सलोनी का सफर' में दिखाई दीं, जिसके बाद ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में'और  ‘मायका' में नजर आईं. टीवी में सफलता हासिल करने के बाद आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया. साल 2014 में उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ' के साथ फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया. पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई और आम्रपाली रातों-रात स्टार बन गईं. आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है. 

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का पहला गढ़वाली गाना, उत्तराखंड की लोक संस्कृति से स्वर कोकिला को जोड़ा, आज भी पहाड़ों में गूंजती है आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Rehna Hai Teri Palkon Ki Chhaon Mein, Bhojpuri Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com