विज्ञापन
बिहार चुनाव रिजल्ट
Bihar Elections 2025

हार-जीत का कम अंतर | Elections 2025

Bihar Election Victory Margin: NDTV के इलेक्शन पेज पर इस चुनाव में किस सीट के उम्मीदवार को कितना वोट मिला, साथ ही सबसे कम या सबसे अधिक वोटों से जीत-हार का अंतर कितना रहा, बिहार चुनाव परिणाम की सटीक जानकारी यहां देखें

बिहार चुनाव | बिहार चुनाव परिणाम | चुनाव परिणाम | कंपैरिजन मैप | बिहार चुनाव LIVE

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शुक्रवार (14 नवंबर 2025) को बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत हासिल की. एनडीए की ऐसी सूनामी चली कि  राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया. विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन 34 सीट पर सिमट गया.  बिहार में कुछ सीटों पर जीत-हार का अंतर बहुत कम रहा. ये सीटें हैं...

संदेश विधानसभा सीट: जेडीयू के राधा चरण साह ने सिर्फ 27 वोटों के बेहद मामूली अंतर से जीत दर्ज की. उन्हें 80,598 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के दीपू सिंह को 80,571 मत मिले.

अगिआंव: भाजपा के महेश पासवान ने महज 95 वोटों से जीत हासिल की. उन्हें 69,412 वोट मिले, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति) के उम्मीदवार शिव प्रकाश रंजन 69,317 वोटों के साथ बेहद नजदीक रहे.

फारबिसगंज विधानसभा सीट: कांग्रेस के मनोज विश्वास ने 221 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. मनोज विश्वास को 1,20,114 वोट मिले, जबकि भाजपा के उम्मीदवार विद्या सागर केशरी 1,19,893 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

बोधगया विधानसभा सीट: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार कुमार सर्वजीत ने 881 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. उन्हें कुल 1,00,236 वोट मिले, जबकि एलजेपी (रामविलास) के श्यामदेव पासवान को 99,355 मत मिले.

बख्तियारपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अरुण कुमार (शत्रुघ्न साव के पुत्र) ने 981 वोटों के अंतर से बाजी मारी. उन्हें 88,520 वोट मिले, जबकि आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार को 87,539 वोट मिले.