फिल्म उत्तर दा पुत्तर का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने लॉन्च किया. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की कहानी “करम बड़े या किस्मत?” जैसे दिलचस्प सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें इमोशन, ट्विस्ट और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है. ट्रेलर में कहानी की झलक दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने का वादा करती है.
The universe works in mysterious ways, and so do we. ✨#UttarDaPuttar releases in cinemas on 24th July.
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) July 1, 2026
Wishing my friend @SandiipKapur, the producer of #UttarDaPuttar , director #RavinderSiwach , @annukapoor_ ji, #PavanRajMalhotra , #RukhsarRehman and the entire team all the… pic.twitter.com/nVFywb2zBR
इस फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है. फिल्म का लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है, जो संदीप कपूर की कहानी पर आधारित है. यह टेलर उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए फिल्म के कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और व्यंग्य के मिश्रण की झलक देता है. प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स इससे पहले जुगाड़, अनारकली ऑफ आरा और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म भोंसले "जैसी कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए जानी जाती है और अब "उत्तर दा पुत्तर'" के साथ एक और अलग कहानी लेकर आ रही है.
फिल्म में अनु कपूर, पवन मल्होत्रा, रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, समिट गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. उत्तर दा पुत्तर 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं