- 'हम वोट लेकर जनता को नहीं भूलते हैं'
- 'हमने देश के हित में राफेल सौदा किया'
- 'पहले की सरकार ने अमेठी के किसानों को ठगा है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गांधी परिवार के गढ़ कहे जाने वाली अमेठी में कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी. इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर भी जमकर निशाना भी साधा. पीएम ने कहा कि यहां भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम में दुनिया की सबसे आधुनिक राइफलों में से एक AK-203 का निर्माण होगा.
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 1998 में भी मैं यहां अटल जी के साथ जनसभा करने आया था. उस दिन भी भारी बारिश हुई थी आज भी हुई है. पीएम बनने के बाद एक बार फिर आपके बीच आया हूं. 2014 में चुनाव के समय हमने कहा था सबका साथ सबका विकास. अमेठी एक उत्तम उदाहरण है सबका साथ सबका विकास के मंत्र का. जब हम यह कहते हैं कि तो मतलब है कि जिन्होंने वोट दिया वो भी हमारे जिन्होंने वोट नहीं दिया वह भी हमारे. जिन्होंने सीट दी वह क्षेत्र भी हमारा है और जिन्होंने सीट नहीं दी वह भी हमारा है. यहा पर स्मृति ईरानी नए चेहरे के तौर पर आई थी लेकिन आपने अपना आशीर्वाद दिया था. हमनें जीते हुए से ज्यादा काम करके दिखाया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पीएम मोदी ने कहा, 'थोड़ी देर पहले मैंने सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया गया है. मैं एक औऱ घोषणा करने जा रहा हूं. मैं आपके सामने घोषणा करता हूं कि कोरबा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में दुनिया में सबसे आधुनिक बंदूक एके 203 यहां हमारे अमेठी में बनाया जाएगा. यह बंदूक रूस और भारत का ज्वाइंट वेंचर मिलकर बनाएगा. थोड़ी देर पहले देश की पहली महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुतिन जी का संदेश पढ़ा. इस वेंचर से जुड़े रुसी मित्रों को भी बधाई देता हूं.'
प्रियंका गांधी को मिली पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के गढ़ जीतने की चुनौती
उन्होनें कहा, 'कुछ लोग दुनिया में घूमते घूमते बताते रहते हैं मेड इन जयपुर, मेड इन जैसलमेर, और मेड इन भोपाल बोलते हैं. उनके भाषण भाषण ही रह जाते हैं. यह मोदी है. यह करके दिखाता है. यहां जो राइफल बनेगी वह दुनिया के दूसरे देशों में भी निर्यात की जाएगी. यह फैक्ट्री अमेठी के नवयुवाओं के लिए रोजगार के नए मौके लेकर आ रही है. आज से जो काम यहां शुरू हो रहा है यह काम आठ नौ साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था.'
'कोरवा की इस फैक्ट्री को बनाया ही आधुनिक राइफल बनाने के लिए गया था. इसकी पूर्ण क्षमता का कभी इस्तेमाल ही नहीं किया गया. यह फैक्ट्री गवाह है कि कैसे पहले हमारी सेना और सुरक्षा को नजरअंदाज कर दिया गया. 2013 तक पहले की सरकार यह ही तय नहीं कर पाई कि इस फैक्ट्री में किस तरह के हथियार बनेंगे. इसके लिए जमीन तक नहीं दी गई. जिस फैक्ट्री में 2010 तक काम शुरू हो जाना चाहिए था वह 2013 तक यूं ही अटकी रही. हम किसी देश की रक्षा के लिए संकल्पित हैं. हमारी सेना हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है. हम अपनी जमीन की रक्षा के लिए तैयार हैं. हमनें देश के हित में राफेल सौदा किया.'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारी योजनाओं से अमेठी में गरीबों और दलितों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. हम वोट लेकर जनता को नहीं भूलते हैं. यह सिर्फ कुछ परिवारों को ही आता है. यह परिवार गरीबों को गरीब बनाना चाहते हैं हम गरीब को सशक्त बनाकर ताकत देना चाहते हैं. पीएम ने कहा कि पहले की सरकार ने अमेठी के किसानों को ठगा है. साइकिल फैक्ट्री के नाम पर जमीन ली लेकिन बाद में अपने नाम पर कर लिया.'
VIDEO: PM मोदी ने मेगा रैली को किया संबोधित
'हमारी सरकार ने किसानों के लिए सबसे ज्यादा काम किया. हमनें किसानों के खाते में पैसे पहुंचाए. इस पैसे से किसान खाद, बिजली का बिल, और अपने हित के काम कर सकते हैं. आपका यह पीएम काम कर पा रहा तो इसके पीछे आप हैं. आपका उत्साह मेरा उत्साह बढ़ाते हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं