विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2019

BJP अध्यक्ष अमित शाह ने माना नीतीश कुमार का लोहा, बोले- पूरे बिहार को रोशन किया

बिहार में बीजेपी ने शुक्रवार को लोकसभा के प्रथम चरण के चार संसदीय क्षेत्रों में प्रचार अभियान शुरू किया

BJP अध्यक्ष अमित शाह ने माना नीतीश कुमार का लोहा, बोले- पूरे बिहार को रोशन किया
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में जनसभाओं में सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की.
  • बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने नीतीश की जमकर की तारीफ
  • कहा- नीतीश बाबू ने 10 साल के अंदर हर घर में बिजली पहुंचा दी
  • 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश को घेरते रहे थे पीएम मोदी
पटना:

बिहार में आखिरकार बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने माना कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 10 साल में हर घर में बिजली पहुंचा दी है. बिहार में बीजेपी ने शुक्रवार को लोकसभा (Loksabha Elections) के प्रथम चरण के चार संसदीय क्षेत्रों में प्रचार अभियान शुरू किया.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह औरंगाबाद पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में प्रचार किया. उन्होंने पहली ही सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और माना कि नीतीश बाबू ने 10 साल के अंदर हर घर में बिजली पहुंचा दी है.

बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव के प्रचार में शुरू से लेकर अंत तक अपनी हर सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी बिजली को मुद्दा बनाकर तब के अपने राजनीतिक विरोधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते रहे थे. चार साल बाद उसी बिहार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि क्या लालू जी का ज़माना देखा था, क्या अंधेरा था.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी को घेरा, कहा- देश की सुरक्षा नहीं इनके लिए घुसपैठिए महत्वपूर्ण

शाह ने कहा कि आज नीतीश बाबू के 10 साल के अंदर हर घर के अंदर बिजली पहुंचा दी है या नहीं? उन्होंने जनता से पूछा कि बिजली पहुंची है या नहीं? तब जनता ने जवाब दिया पहुंची है. फिर शाह ने कहा कि हर गांव के अंदर आज बिजली पहुंची है. रोड अच्छे हुए हैं. विकास का इतना काम हुआ है.

VIDEO : भारत को महासत्ता बनाने का चुनाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, Amit Shah, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com