विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2019

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने नाम के साथ 'चौकीदार' क्यों जोड़ा, पढ़ें- उनका जवाब

सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ट्विटर पर अपने नाम में ‘चौकीदार’ शब्द इसलिए जोड़ा है क्योंकि वह विदेश में भारतीय हितों और भारतीय नागरिकों की ‘‘चौकीदारी’’ कर रही हैं.

Also Read in
केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने नाम के साथ 'चौकीदार' क्यों जोड़ा, पढ़ें- उनका जवाब
सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने बताया कि आखिर उन्होंने अपने नाम के साथ चौकीदार क्यों जोड़ा.
  • केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दिया जवाब
  • कहा, भारत के हितों की चौकीदारी कर रही हूं
  • इसलिये नाम के साथ 'चौकीदार' जोड़ा
नई दिल्ली:

केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन शुरू किया है. पार्टी के तमाम नेता इस कैंपेन के साथ जुड़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ 'चौकीदार' लिख रखा है. इसमें केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज भी शामिल हैं. सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ट्विटर पर अपने नाम में ‘चौकीदार' शब्द इसलिए जोड़ा है क्योंकि वह विदेश में भारतीय हितों और भारतीय नागरिकों की ‘‘चौकीदारी'' कर रही हैं. दरअसल, सुषमा स्वराज  (Sushma Swaraj) ने यह इसलिये लिखा क्योंकि एक ट्विटर यूजर ने सवाल किया कि एक विदेश मंत्री और ‘सबसे समझदार' भाजपा नेता होते हुए माइक्रोब्लागिंग साइट पर अपने नाम के साथ ‘चौकीदार' शब्द क्यों जोड़ा, इस पर स्वराज ने ट्वीट किया, ‘क्योंकि मैं विदेश में भारतीय हितों और भारतीय नागरिकों की चौकीदारी कर रही हूं'. 

आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा ‘चौकीदार चोर है' नारे से निशाना साधे जाने के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार' अभियान शुरू किया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में ‘चौकीदार' शब्द जोड़ लिया और उसके बाद केंद्रीय मंत्रियों- स्वराज, अरुण जेटली और निर्मला सीतारमण सहित भाजपा के लगभग सभी नेताओं ने भी अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ा.  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी पर निशाना साधते हैं. वह सौदे में प्रधानमंत्री पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए ‘चौकीदार चोर है' नारे का इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद बीजेपी ने यह कैंपेन शुरू किया, जिसे बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. (इनपुट-भाषा से भी)  

जब सुषमा स्वराज ने दिया नितिन गडकरी को आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ 

वीडियो- सुषमा स्वराज बोलीं- पाकिस्तान ने दूसरी बार गलती की तो छोडे़ंगे नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Mai Bhi Chowkidar Campaign, LokSabhaPolls2019, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com