विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2019

शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी को होली की बधाई के साथ ही दी ये सलाह, कहा- मैं आपके साथ हूं

शत्रुघ्न सिन्हा ने 'मैं भी चौकीदार' अभियान को 'खोखला' बताते हुए गुरुवार को इस अभियान में 'पंच' और विषय वस्तु में कमी होने का आरोप लगाया.

शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी को होली की बधाई के साथ ही दी ये सलाह, कहा- मैं आपके साथ हूं
पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा.
नई दिल्ली:

पटना साहिब से भाजपा (BJP) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के 'मैं भी चौकीदार' अभियान को 'खोखला' बताते हुए गुरुवार को इस अभियान में 'पंच' और विषय वस्तु में कमी होने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को होली की बधाई देते हुए कहा कि आप अब भी प्रधानमंत्री हैं, मैं आपके साथ हूं. शत्रुघ्न ने गुरूवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' अभियान के बारे कहा कि 'श्रीमान यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप लाखों/सैकड़ों में संबोधित करें. महत्वपूर्ण यह है कि उनकी दुर्दशा को दूर करना, उन्हें बेहतर नियम, वेतनमान दिया जाना तथा उनकी जीवन शैली को बेहतर करना और गरिमा के साथ जीने के लिए प्रोत्साहित करना...' 

विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए शत्रुघ्न ने आगे कहा '...चूंकि आप अब भी हमारे राष्ट्र के माननीय प्रधानमंत्री हैं, मैं आपके साथ हूं... आपको ढेर सारा प्यार, शुभकामनाएं और होली की शुभकामनाएं. जय हिन्द.'

शत्रुघ्न सिन्हा का पीएम मोदी पर तंज, बोले- आपके पास तो 40 दलों का सपोर्ट है, इसे क्या 'महागिरावट' कहेंगे

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने समय-समय पर भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते रहे हैं. उन्होंने इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और महागठबंधन को 'महामिलावट' कहने पर तंज कसा है. हालही शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, 'सरजी, आपके अनुसार 20 से ज्यादा पार्टियां 'महामिलावट' हैं, लेकिन आपको 40 से ज्यादा दल सपोर्ट कर रहे हैं. आप इसे क्या कहेंगे? 'महागिरावट'.'

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी के 'शत्रु' शत्रुघ्न सिन्हा नहीं छोड़ेंगे पटना साहिब सीट, इस पार्टी से लड़ सकते हैं चुनाव!

सिन्हा ने आगे लिखा, यही समय है जब आप अपने सभी या कुछ वादों को पूरा कर वादों और प्रदर्शन के बीच की खाई पाटें'. सिन्हा ने पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए लिखा, '100 स्मार्ट शहरों का क्या हुआ? क्या किसी एक का नाम बता सकते हैं?. अगर ताली कप्तान को मिलती है तो गाली भी कप्तान की है'. 

शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी से कहा -सर, कम से कम 'यह काम' तो कर दीजिए, नहीं तो इतिहास में सबसे नीचे चले जाएंगे

बता दें, पीएम मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कैम्पेन को लेकर अन्य विपक्षी दलों ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा था कि अगर लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे ‘चौकीदार' बनें तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देना चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि अगर वे अच्छी शिक्षा चाहते हैं तो उन्हें आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहिए.

राफेल की फाइल गायब होने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- ये बड़े शर्म की बात है

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा है कि मोदी चाहते हैं कि पूरा देश ‘चौकीदार' बनने की कोशिश करे. किए गए ट्वीट में कहा ‘अगर लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे चौकीदार बनें तो उन्हें मोदी के लिए वोट देना चाहिए लेकिन अगर वह चाहते हैं कि उनके बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और वे डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनें तो उन्हें आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहिए.'

भाजपा नेता ने किया सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज, कहा- 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे आपने ठगा नहीं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatrughan Sinha, PM Modi, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com