भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका एक स्वयंसेवक दिल्ली का मुख्यमंत्री बना है।
हजारे ने संवाददाताओं से कहा, मैंने मतगणना के दिन भी अरविंद को बधाई दी थी। मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर मैं फिर उन्हें बधाई देता हूं। मुझे गर्व है कि हमारे एक स्वयंसेवक ने दिल्ली में सरकार बनाई है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा, अब जो सरकार चलाएंगे, मुझे उन पर पूरा भरोसा है कि वे दिल्ली को एक भ्रष्टाचार मुक्त और आदर्श शहर बनाएंगे, जो बाद में पूरे देश के लिए एक उदाहरण साबित होगा। हजारे ने कहा, उन्होंने हमारे साथ कई सालों तक काम किया और अब मुख्यमंत्री, मंत्री बने हैं। मैंने पहले भी कहा था कि बेदी जीते चाहे केजरीवाल जीते, दोनों हमारे स्वयंसेवक रहे हैं।
टीम अन्ना के पूर्व सदस्य केजरीवाल ने रामलीला मैदान में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हजारे को आमंत्रित किया था, लेकिन हजारे शपथ-ग्रहण समारोह में नहीं आए। हजारे ने कुछ साल पहले रामलीला मैदान में ही आंदोलन किया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं