विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2019

प्रियंका गांधी की गाड़ी से महिला सिपाही का पैर कुचला, अस्पताल में हुई भर्ती

उत्तर प्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान उनकी गाड़ी से कुचल कर एक महिला सिपाही घायल हो गई.

प्रियंका गांधी की गाड़ी से महिला सिपाही का पैर कुचला, अस्पताल में हुई भर्ती
प्रियंका गांधी वाड्रा- (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान उनकी गाड़ी से कुचल कर एक महिला सिपाही घायल हो गई. महिला सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जटाशंकर राव ने बताया, "कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में शामिल गाड़ियों का काफिला जैसे ही परमानंद चौक के पास पहुंचा, उनकी गाड़ी के साथ चल रही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में कार्यरत महिला सिपाही खुशनुमा बानो (38) के पैर पर प्रियंका गांधी की गाड़ी का अगला पहिया चढ़ गया, और उनका पैर कुचल गया." 

प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं, याचिका खारिज; वकील हुए भावुक तो कोर्ट ने लगाई फटकार

उन्होंने बताया, "घायल महिला को अन्य पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है."

प्रियंका गांधी ने घायल महिला सिपाही की अस्पताल में देखरेख और इलाज की जिम्मेदारी कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष को सौंपी है और उसके स्वास्थ्य की पल-पल की सूचना पहुंचाने को कहा है.

Video: पीएम मोदी क्‍या विपक्षी क़िले में लगा पाएंगे सेंध?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Car, Woman Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com