विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार जगह रैली करेंगे.इनमें दो रैंलिया कार्नाटक के मंगलुरु और बैंगलुरु में होनी हैं जबकि दो अन्य रैलियां तमिलनाडु के थेनी और रामनाथपुरम में होंगी. उनकी पहली रैली तमिलनाडु के थेनी में 11 बजे होगी, दूसरी रैली एक बजे रामनाथपुरम में औरफिर तीसरी रैली कर्नाटक के मंगलौर में चार बजकर 20 मिनट पर होगी. वहीं चौथी रैली बेंगलुरु साउथ में छह बजकर 45 मिनट पर होगी. जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के बदायूं और शाहजहांपुर में जनसभा करेंगे. पहली जनसभा वह बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में डेढ़ बजे और दूसरी रैली शाहजहांपुर के रामलीला मैदान कांठ में दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर करेंगे. वहीं सुषमा स्वराज विदेशों में रह रहे भारतीयों से संवाद करेंगी. इसका प्रसारण नमो टीवी पर होगा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi, Narendra Modi, Rahul Gandhi, Congress, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com