- पीएम ने कहा, चौकीदार को गाली देने की होड़
- लेकिन यकीन मानिये, चौकीदार पूरी तरह चौकन्ना है
- अब भारत जवानों के बलिदान पर चुप नहीं रहता
पटना में आयोजित एनडीए की मेगा संकल्प रैली (NDA Rally) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक तरह सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की, तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार को तेजी मिली है. नीतीश कुमार ने बिहार को नई दिशा दी है. पटना में मेट्रो शुरू होने वाली है. पटना को स्मार्ट बनाने की दिशा में कई कदम उठाये गए हैं. बिहार को जिस स्थिति से बाहर निकाला वो प्रशंसनीय है. एनडीए की सरकार ये सुनिश्चित करने में जुटी है कि बिहार में विकास की पंचधारा यानि बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, ये सुनिश्चित हो. बिहार ने विकास की जिस रफ्तार को पकड़ा है, वो और गति पकड़े इसके लिए केंद्र की NDA सरकार ने निरंतर प्रयास किया है. कुछ दिन पहले ही बरौनी में 30 हज़ार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात बिहार को दी गई थी. ये बिहार के विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की एक झलक भर थी.
पटना में NDA की रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- आपका चौकीदार पूरी तरह चौकन्ना है
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पीएम ने कहा कि यहां गांव और शहरों की सड़कों को, यहां के नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण हुआ है. जो पुराने पुल हैं उनको सुधारा जा रहा है, नए फ्लाइओवर्स का निर्माण किया जा रहा है. ये जो लूट-खसोट थी, वो बंद करने की हिम्मत दिखाई है. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में चारे के नाम पर क्या-क्या हुआ है, ये बिहार के लोग बहुत बेहतर तरीके से जानते हैं.विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो गरीबों का छीन कर अपनी दुकान चला रहे थे, वे चौकीदार से परेशान हैं. इसीलिए चौकीदार को गाली देने की साजिश चल रही है. आप यकीन रखिए, आपका चौकीदार हर तरीके से चौकन्ना है. सुरक्षा चाहे गरीब की हो या देश की, देश पर बुरी नजर रखने वालों के सामने आपका ये चौकीदार और हमारा NDA गठबंधन दीवार बनकर खड़ा है. 2014 से लेकर अब तक का समय देश की बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने का था और अब 2019 से आगे का समय, देश को 21वीं सदी में नयी ऊंचाई पर पहुंचाने का है. उन्होंने कहा कि अब भारत अपने वीर जवानों के बलिदान पर चुप नही रहता, चुन चुन कर बदला लेता है.
भारत डिक्शनरी से शब्दों के अर्थ बदल देता है, अब अभिनंदन का भी अर्थ बदल जाएगा: पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी साक्षी हैं, हमारे देश की सक्षम सेना आतंक को कुचलने में जुटी है. चाहे वो सीमा के भीतर हो या बाहर, ऐसे समय में देश के भीतर ही कुछ लोग क्या क्या कर रहे हैं? देश की सेना का मनोबल बढ़ने की बजाय वो ऐसे काम कर रहें हैं, जिससे दुश्मन के चेहरे खिल रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जब आतंक की फैक्ट्री चलाने वालों के खिलाफ एक सुर से बात करने की ज़रूरत थी, तब दिल्ली में 21 पार्टियां मिलकर मोदी के खिलाफ, केंद्र की NDA सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए इकट्ठी हुईं थी. विपक्षी दलों के नेता हमारे जवानों के पराक्रम पर संदेह कर रहे हैं. जैसे इन लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये थे, वैसे ही वे अब आतंकी ठिकानों पर हुए हवाई हमलों का सबूत मांगने लगे हैं. वे अपनी राजनीति करते रहें, मोदी सबके लिए विकास के काम करता रहेगा. अब नया हिंदुस्तान नई रीति और नई नीति के साथ आगे बढ़ रहा है.
पीएम नरेंद्र मोदी अपना प्रचार करना पांच मिनट के लिए भी नहीं छोड़ सकते : राहुल गांधी
VIDEO- चायवाला पर आमने-सामने ममता बनर्जी और पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं